×

इजरायल और ईरान के बीच फिर छिड़ी जंग

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग छिड़ गई है। इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। हमले में ईरानी सेना प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी के साथ ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर हुसैन सलामी की भी मौत हो गई।

By: Star News

Jun 13, 202510:21 AM

view2

view0

इजरायल और ईरान के बीच फिर छिड़ी जंग

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हमले को नाम दिया आपरेशन राइजिंग लॉयन 

सेना प्रमुख मारे गए: आईआरजीसी चीफ-2 वैज्ञानिकों की भी मौत

हमले से पहले इजरायल ने अमेरिका को दी जानकारी

ईरान ने भी किया पलटवार, इजरायल पर दागी मिसाइलें

ईरान में इमरजेंसी घोषित, मंडराया विश्व युद्ध का खतरा

तेहरान। मिडिल ईस्ट में एक बार फिर जंग छिड़ गई है। इजरायल ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। हमले में ईरानी सेना प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद बघेरी के साथ ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर हुसैन सलामी की भी मौत हो गई। हमले के बाद पूरे ईरान में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। साथ ही ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल में हमले किए हैं। दरअसल, इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया है। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उनके फाइटर जेट्स ने दुश्मन देश पर शुक्रवार सुबह हमला किया है। इजराइली सेना ने तेहरान के आसपास कम से कम 6 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन 6 में से 4 जगहों पर परमाणु ठिकाने भी मौजूद हैं। इजराइली हमले में इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर हुसैन सलामी की मौत हो गई है। हमले में ईरान के दो प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी भी मारे गए हैं। 

इजराइल को सजा मिलेगी

इजराइल ने यह दावा किया है कि हमले में ईरान के आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी, सेना के अन्य बड़े अधिकारी और कुछ वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए हैं। इस बीच, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि हमारी सेना इजराइल को सजा दिए बिना नहीं जाने देगी। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई ने कहा कि इजराइल को इस हमले के लिए सजा मिलेगी। खामनेई ने  पोस्ट कर कहा कि ईरान की सेना इजराइल को बिना सजा दिए जाने नहीं देगी।

नतांज में परमाणु संवर्धन केंद्र पर हमला

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने नतांज में परमाणु संवर्धन केंद्र पर हमले की पुष्टि की है। आईएईए प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी ने कहा है कि हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। न्यूक्लियर रेडिएशन को लेकर ईरान के अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं।

नेतन्याहू बोले- आपरेशन राइजिंग लॉयन

बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने इसे आपरेशन राइजिंग लॉयन नाम दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, दशकों से ईरान के नेता खुलेआम इजरायल के विनाश करने की बातें करते रहे हैं। इसी दिशा में ईरान का परमाणु हथियार कार्यक्रम चला। ईरान के पास हमें नुकसान पहुंचाने की बड़ी क्षमता है। हमने इसके लिए भी तैयारी कर ली है। मैं इजराइली नागरिकों से अगले कुछ दिनों तक सहयोग करने की अपील करता हूं। हाल के सालों में ईरान ने नौ परमाणु बमों के लिए पर्याप्त उच्च संवर्धित यूरेनियम का उत्पादन किया है। ईरान ने हाल ही में इस यूरेनियम को हथियार बनाने के लिए काम शुरू किया है। यदि इसे रोका नहीं गया, तो ईरान बहुत कम समय में परमाणु हथियार विकसित कर सकता है। यह इजरायल के अस्तित्व के लिए एक स्पष्ट और मौजूदा खतरा है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

नजरबंद रहेंगे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो : सुप्रीम कोर्ट 

1

0

नजरबंद रहेंगे ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो : सुप्रीम कोर्ट 

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश के तहत, अति-दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, केवल परिवार के सदस्यों और वकीलों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी। 

Loading...

Aug 05, 202539 minutes ago

'कोई भी टैरिफ युद्ध या प्रतिबंध इतिहास नहीं बदल सकता, जो होना है वो होगा' : रूस

1

0

'कोई भी टैरिफ युद्ध या प्रतिबंध इतिहास नहीं बदल सकता, जो होना है वो होगा' : रूस

रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा कि 'यह कदम मुक्त व्यापार के उन सिद्धांतों का ही उल्लंघन है, जिसकी वकालत पश्चिमी देश ही करते थे। अब संरक्षणवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है और मनमाने तरीके से टैरिफ और प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।'  

Loading...

Aug 05, 202541 minutes ago

रूस के छाया बेड़े पर कार्रवाई की योजना बना रहीं ब्रिटिश खुफिया एजेंसियां

1

0

रूस के छाया बेड़े पर कार्रवाई की योजना बना रहीं ब्रिटिश खुफिया एजेंसियां

रूस के छाया बेड़े में पुराने जहाज शामिल हैं, जिनमें से ज्यादातर तेल टैंकर हैं। इनका इस्तेमाल रूस की सरकार पश्चिमी प्रतिबंधों से बचते हुए गुप्त तरीके से दुनिया भर में तेल निर्यात करने के लिए करती है।

Loading...

Aug 05, 202542 minutes ago

अमेरिका में ट्रांसजेंडर महिलाओं को खेलों के लिए नहीं मिलेगा वीजा : ट्रंप  

1

0

अमेरिका में ट्रांसजेंडर महिलाओं को खेलों के लिए नहीं मिलेगा वीजा : ट्रंप  

अमेरिकी नागरिकता सेवा (यूएससीआईएस) ने नया नियम जारी किया है, जिसके तहत ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिलाओं के खेलों में हिस्सा लेने के लिए वीजा नहीं मिलेगा।  

Loading...

Aug 05, 202544 minutes ago

मध्य मेक्सिको में गुप्त रूप से दफनाए गए 32 शव बरामद हुए

1

0

मध्य मेक्सिको में गुप्त रूप से दफनाए गए 32 शव बरामद हुए

इरापुआतो में करीब दो महीने पहले एक पार्टी में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें 12 लोगों की मौत की हुई थी। उस घटना के बाद अब यहां शवों के मिलने को सामूहिक गोलीबारी की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

Loading...

Aug 05, 202546 minutes ago