×

यूक्रेन के क्षेत्र ईयू की मदद से वापस लेने  ट्रंप के बयान को रूस ने किया खारिज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यूरोपीय संघ, नाटो और वित्तीय सहयोग से यूक्रेन अपने मूल सीमाओं तक वापस पहुंच सकता है। इस बयान को रूस ने खारिज कर दिया है।

By: Sandeep malviya

Sep 24, 20256:21 PM

view11

view0

यूक्रेन के क्षेत्र ईयू की मदद से वापस लेने  ट्रंप के बयान को रूस ने किया खारिज

मॉस्को।  यूक्रेन को लेकर दिए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को रूस ने खारिज कर दिया है। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद कहा था कि यूरोपीय संघ (ईयू) की मदद से यूक्रेन अपने खोए हुए सभी क्षेत्र रूस से वापस ले सकता है। इस पर रूस ने कहा कि वह यूरोपीय सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि क्रेमलिन रूसी-यूक्रेनी सैन्य संघर्ष के संबंध में ट्रंप के सभी बयानों से सहमत नहीं हो सकता है। ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर जेलेंस्की को सुना। इस जानकारी ने स्पष्ट रूप से उनके आकलन को प्रभावित किया। क्रेमलिन अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कही गई हर बात से सहमत नहीं हो सकता।

ट्रंप ने जेलेंस्की के साथ की थी बैठक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यूरोपीय संघ, नाटो और वित्तीय सहयोग से यूक्रेन अपने मूल सीमाओं तक वापस पहुंच सकता है।  ट्रंप ने कहा कि रूस तीन साल से अधिक समय से लड़ रहा है, लेकिन उसकी ह्लकागजी शेरह्व जैसी स्थिति उजागर हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था बुरी हालत में है, और यूरोप अगर रूसी तेल-गैस का आयात बंद करे तो युद्ध जल्दी खत्म हो सकता है।

अब कितनी और जानें दोनों ओर से जाएंगी: ट्रंप

इससे पहले ट्रंप ने महासभा में अपने संबोधन में कहा कि यह युद्ध रूस को कमजोर दिखा रहा है और यह 'एक छोटे संघर्ष' के रूप में खत्म होना चाहिए था, लेकिन खराब नेतृत्व ने इसे लंबा खींच दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अब कितनी और जानें दोनों ओर से बेवजह जाएंगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रूस की सेना का विमान क्रैश... हादसे में 29 लोगों की मौत

रूस की सेना का विमान क्रैश... हादसे में 29 लोगों की मौत

रूसी सैन्य परिवहन विमान एएन-26 एक चट्टान से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार 29 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना संभवत: किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई है। विमान के क्रैश होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Loading...

Apr 01, 20269:57 AM

अमेरिका की इस्फहान में बड़ी एयरस्ट्राइक, बंकर-बस्टर बमों से तबाह किया हथियार डिपो

अमेरिका की इस्फहान में बड़ी एयरस्ट्राइक, बंकर-बस्टर बमों से तबाह किया हथियार डिपो

मध्य पूर्व (मिडल ईस्ट) में तनाव चरम पर पहुँच गया है। ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने ईरान के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर इस्फहान में एक विशाल हथियार डिपो को निशाना बनाते हुए भीषण हवाई हमला किया है।

Loading...

Mar 31, 202612:41 PM

ईरान-इजरायल तनाव: ईरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी, कहा- 'दुश्मन को भुगतना होगा अंजाम'

ईरान-इजरायल तनाव: ईरान की अमेरिका को सीधी चेतावनी, कहा- 'दुश्मन को भुगतना होगा अंजाम'

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबफ ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है कि ईरानी सेना किसी भी हमले का करारा जवाब देगी। जानें होर्मुज स्ट्रेट और अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का क्या है नया रुख।

Loading...

Mar 31, 202612:28 PM

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी 'हथियार': बलूचिस्तान में LPG संकट के बीच नई साजिश

पाकिस्तान में गैस पाइपलाइन बनी 'हथियार': बलूचिस्तान में LPG संकट के बीच नई साजिश

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में क्वेटा के पास गैस पाइपलाइन को बम से उड़ाने की घटना ने देश में ऊर्जा संकट को गहरा दिया है। जानें कैसे उग्रवादी संगठनों ने गैस बुनियादी ढांचे को एक रणनीतिक हथियार बना लिया है।

Loading...

Mar 31, 202611:38 AM

अमेरिका-ईरान तनाव: 50 हजार अमेरिकी सैनिकों ने घेरा ईरान,  हाई अलर्ट पर पेंटागन

अमेरिका-ईरान तनाव: 50 हजार अमेरिकी सैनिकों ने घेरा ईरान, हाई अलर्ट पर पेंटागन

मिडिल-ईस्ट में युद्ध के बादल छाए। अमेरिका ने ईरान की सीमा के पास 50,000 सैनिक और घातक हथियार तैनात किए। जानें ट्रंप प्रशासन की बड़ी स्ट्राइक की योजना और सैन्य तैनाती की पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 30, 20261:28 PM