×

व्हाट्सएप-मेटा को चेतावनी- जनता की निजता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा 

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और मेटा को सख्त चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा- डेटा शेयरिंग के नाम पर देश की जनता की निजता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। यह टिप्पणी तब आई जब कोर्ट व्हाट्सएप की टेक इट आर लीव इट प्राइवेसी पॉलिसी पर लगी पेनल्टी के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रहा था।

By: Arvind Mishra

Feb 03, 20261:23 PM

view7

view0

व्हाट्सएप-मेटा को चेतावनी- जनता की निजता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा 

सीजेआई सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने मामलों की सुनवाई की।

  • सुप्रीम टिप्पणी-सब्जी बेचने वाला आपकी शर्तों को कैसे समझेगा

  • जटिल प्राइवेसी पॉलिसी से निजी जानकारी चोरी होने का खतरा

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और मेटा को सख्त चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा- डेटा शेयरिंग के नाम पर देश की जनता की निजता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। यह टिप्पणी तब आई जब कोर्ट व्हाट्सएप की टेक इट आर लीव इट प्राइवेसी पॉलिसी पर लगी पेनल्टी के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रहा था। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा- इस तरह की पॉलिसी से उपभोक्ता की निजी जानकारी की चोरी हो रही है। सीजेआई सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने मामलों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि प्राइवेसी टर्म्स इतनी जटिल तरीके से लिखी जाती हैं कि आम आदमी उन्हें समझ ही नहीं पाता। सीजेआई ने कहा- इस देश के संवैधानिक मूल्यों का मजाक उड़ा रहे हो। हम इसे तुरंत खारिज कर देंगे। लोगों के निजता के अधिकार के साथ इस तरह खिलवाड़ कैसे कर सकते हो। उपभोक्ता के पास कोई विकल्प नहीं है, आपने एकाधिकार स्थापित कर दिया है। 

यह सब चोरी सभ्य तरीका

कोर्ट ने पूछा-आप्ट-आउट का विकल्प कहां है। मतलब उपभोक्ता को डेटा शेयरिंग से बाहर निकलने का मौका क्यों नहीं दिया जाता। कोर्ट ने माना कि इस देश में निजता का अधिकार बेहद सख्ती से संरक्षित है। व्हाट्सएप और मेटा की दलीलों को सुनते हुए कोर्ट ने कहा कि यह सब प्राइवेट डेटा की चोरी का एक सभ्य तरीका है।

फायदा उठा रहीं कंपनियां

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा-टेक जायंट्स को उपभोक्ता का डेटा शेयर करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, खासकर जब एग्रीमेंट असमान हों। मतलब यूजर्स के पास कोई चॉइस नहीं होती, या तो पॉलिसी मानो या ऐप छोड़ो। कोर्ट ने इस पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि ऐसी कंपनियां नागरिकों की कमजोरी का फायदा उठा रही हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

लोकसभा: राहुल गांधी ने फिर छेड़ा चीन राग... सदन में ‘यार’ पर तकरार

लोकसभा: राहुल गांधी ने फिर छेड़ा चीन राग... सदन में ‘यार’ पर तकरार

लोकसभा में आज यानी मंगलवार को भी राहुल गांधी ने अपना चीन राग जारी रखा। इस दौरान उन्हें स्पीकर की तरफ से रोका गया। वहीं सत्ता पक्ष की आपत्ति जताने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, फिर स्पीकर ने दूसरे सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद सदन में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन की कार्यवाही फिर बाधित हो गई।

Loading...

Feb 03, 20263:03 PM

व्हाट्सएप-मेटा को चेतावनी- जनता की निजता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा 

व्हाट्सएप-मेटा को चेतावनी- जनता की निजता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा 

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और मेटा को सख्त चेतावनी देते हुए दो टूक शब्दों में कहा- डेटा शेयरिंग के नाम पर देश की जनता की निजता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। यह टिप्पणी तब आई जब कोर्ट व्हाट्सएप की टेक इट आर लीव इट प्राइवेसी पॉलिसी पर लगी पेनल्टी के खिलाफ अपील पर सुनवाई कर रहा था।

Loading...

Feb 03, 20261:23 PM

उत्तराखंड में हादसा: खाई में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत, कई लहूलुहान

उत्तराखंड में हादसा: खाई में गिरी बस, तीन यात्रियों की मौत, कई लहूलुहान

उत्तराखंड के विकासनगर में सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल की रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। एसडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है।

Loading...

Feb 03, 202612:29 PM

ईडी का शिकंजा: बंगाल में 12 ठिकानों पर छापा, सामने आया झारखंड कनेक्शन

ईडी का शिकंजा: बंगाल में 12 ठिकानों पर छापा, सामने आया झारखंड कनेक्शन

ईडी ने कोयले के अवैध खनन और परिवहन के एक केस में धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। ईडी की टीम ने किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता, मिर्जा एच बेग समेत कुछ अन्य लोगों के घरों में एक साथ दबिश दी। इससे राज्य में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Feb 03, 202611:36 AM

पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे को लेकर कथित बयान पर लोकसभा में घमासान, राहुल गांधी और सरकार के बीच तीखी बहस

पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे को लेकर कथित बयान पर लोकसभा में घमासान, राहुल गांधी और सरकार के बीच तीखी बहस

लोकसभा में पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे से जुड़े कथित बयान को लेकर भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन और डोकलाम मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने आरोपों को भ्रामक बताया। लगातार हंगामे के कारण, नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

Loading...

Feb 02, 20267:51 PM