थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आईआईटी मद्रास में भारतीय सेना अनुसंधान प्रकोष्ठ अग्निशोध का उद्घाटन किया। यह रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम है।

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी।
थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आईआईटी मद्रास में भारतीय सेना अनुसंधान प्रकोष्ठ अग्निशोध का उद्घाटन किया। यह रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम है। इसका मकसद एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कंप्यूटिंग, वायरलेस संचार और मानवरहित प्रणालियों जैसे उभरते क्षेत्रों में सैन्य कर्मियों को कुशल बनाना है। इससे एक तकनीक-सक्षम बल तैयार करने में मदद मिलेगी। इस दौरान सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने आॅपरेशन सिंदूर- आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में एक नया अध्याय पर संकाय और छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने इसे सैद्धांतिक बदलाव के तहत अहम कदम बताया। गौरतलब है कि बीते दिन भारत के एअरफोर्स चीफ मार्शल एपी सिंह ने आपरेशन सिंदूर पर कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। वहीं, अब देश के चीफ आफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी आपरेशन सिंदूर की तुलना चेस यानी शतरंज के खेल से कर दी है। द्विवेदी के अनुसार, आॅपरेशन सिंदूर शतरंज के खेल जैसा था, जिसमें हमें नहीं पता था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, आपरेशन सिंदूर एक ग्रे जोन की तरह था, जिसका मतलब होता है कि हम पारंपरिक आॅपरेशन नहीं करेंगे। जब हम शतरंज की बाजी चलते हैं, तो दुश्मन भी अपनी चाल चलता है। कहीं न कहीं हमें उसे चेक और मेट देना होता है। हमें दुश्मन के पाले में जाकर अपनी जान जोखिम में डालकर उसे चित और मात देनी पड़ती है। इस दौरान हमें भी कुछ खिलाड़ी खोने पड़ते हैं, लेकिन जिंदगी कुल मिलाकर यही है।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान की चुटकी लते हुए कहा-अगर आप पाकिस्तान से पूछेंगे कि इस लड़ाई में वो जीता या हारा, तो वो कहेगा हमारे आर्मी चीफ अब फील्ड मार्शल बन गए। हम जीते ही होंगे वरना उन्हें फील्ड मार्शल क्यों बनाया जाता। द्विवेदी कहा-22 अप्रैल को पहलगाम हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। 23 अप्रैल को हमारी बैठक हुई और यह पहली बार था जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बस अब बहुत हुआ। सेना को खुली छूट दे दी गई कि आप तय करो अब आगे क्या करना है। पहली बार हमने इस तरह का आर्डर मिला था। इससे हमारा मनोबल मजबूत हुआ और हमने आपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया।
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 29 अप्रैल को हम पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। आपरेशन सिंदूर के नाम ने ही पूरे देश को एकजुट कर दिया। यही वजह थी कि पूरा देश एक सुर में बोल रहा था कि हम क्यों रुक गए। यह सवाल कई बार पूछा गया और इसका पर्याप्त जवाब भी दिया गया।
जनरल द्विवेदी ने कहा कि 25 तारीख को हमने उत्तरी कमान का दौरा किया, जहां हमने सोचा, योजना बनाई, रूपरेखा बनाई और ताबह किए गए नौ में से सात लक्ष्यों पर योजना को क्रियान्वित करने की तैयारी की। आपने देखा कि आॅपरेशन के दौरान बहुत सारे आतंकवादी ढेर किए गए। यह अहम था कि कैसे एक छोटा-सा नाम आॅपरेशन सिंदूर पूरे देश को जोड़ता है। यह कुछ ऐसा है, जिसने पूरे देश को प्रेरित किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।