सुपरस्टार विजय की फिल्म 'जना नायगन' के सेंसर सर्टिफिकेट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार किया। कोर्ट ने निर्माताओं को मद्रास हाईकोर्ट भेजा। जानें क्या है पूरा विवाद।
मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने कार्तिकेय दीपम से जुड़े केस में सिंगल बेंच के आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने दो टूक शब्दों में- कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति से जुड़े मुद्दों के लिए सीधे तौर पर सरकार उत्तरदायी है। सरकार को अपने फैसले राजनीतिक आधार पर नहीं लेने चाहिए।
ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दी है। वहीं, अब भारत में भी इसको लागू करने की चर्चा चल रही है। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि वह ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर कानून लाने की संभावना तलाशे।
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा कार्यशाला की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने “संजय ऐप” लॉन्च किया, सड़क सुरक्षा रिपोर्ट जारी की और हादसों में जनहानि रोकने के लिए नई पहलें शुरू कीं। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग द्वारा आईआईटी मद्रास और सेव लाइफ फाउंडेशन के साथ सड़क सुरक्षा के लिए दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।
थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आईआईटी मद्रास में भारतीय सेना अनुसंधान प्रकोष्ठ अग्निशोध का उद्घाटन किया। यह रक्षा प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम है।

















