इजरायल और हमास अमेरिका की मध्यस्थता के बाद शांति योजना के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं। इसकी घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने की है। इस फैसले का भारत के प्रधानमंत्री ने स्वागत किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हम ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं।

भारत के प्रधानमंत्री ने स्वागत किया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इजरायल और हमास अमेरिका की मध्यस्थता के बाद शांति योजना के पहले चरण पर सहमत हो गए हैं। इसकी घोषणा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने की है। इस फैसले का भारत के प्रधानमंत्री ने स्वागत किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि हम ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। दरअसल, गाजा में शांति स्थापना की ओर पहला कदम बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ने गुरुवार को बताया कि इजरायल और हमास अमेरिका की तरफ से प्रस्तावित गाजा समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। पीमए नरेंद्र मोदी ने इस शांति समझौते का स्वागत किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा- इस शांति समझौते से बंधकों की रिहाई और गाजा में लोगों को मानवीय सहायता में बढ़ोतरी मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की तारीफ भी की है।
पीएम मोदी ने गाजा में इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते पर बनी सहमति का स्वागत किया है। मोदी ने एक्स पर लिखा कि हम राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के पहले चरण पर हुए समझौते का स्वागत करते हैं। यह प्रधानमंत्री नेतन्याहू के सशक्त नेतृत्व का भी प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि बंधकों की रिहाई और गाजा के लोगों को मानवीय सहायता में वृद्धि से उन्हें राहत मिलेगी और स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा-मुझे गर्व है कि इजरायल और हमास दोनों ने हमारी शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है। इसका मतलब है कि सभी बंधक जल्द रिहा होंगे। इजरायली सेना तय सीमा तक पीछे हट जाएगी। यह स्थायी शांति की दिशा में पहला कदम है। सभी पक्षों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। यह दिन अरब और मुस्लिम वर्ल्ड, इजरायल, अमेरिका और दुनिया के सभी शांतिप्रिय देशों के लिए ऐतिहासिक है। ट्रंप ने इस दौरान कतर, मिस्र और तुर्किए का विशेष रूप से धन्यवाद किया,जिन्होंने इस वार्ता को संभव बनाने में अहम मध्यस्त की भूमिका निभाई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने बाराखंभा से SC तक विरोध मार्च पर राहुल गांधी और कांग्रेस को नोटिस जारी किया है। CJI सूर्यकांत ने सख्त टिप्पणी करते हुए CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
दिल्ली में CJP और AISA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। प्रशांत भूषण, प्रकाश राज और कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के लाइव अपडेट्स।
धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ लेने वालों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी टप्पणी करते हुए कहा है कि किसी व्यक्ति का सामाजिक पिछड़ापन हिंदू सामाजिक व्यवस्था से गैर-हिंदू सामाजिक व्यवस्था में स्थानांतरित नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि धर्म बदलने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस से तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की है। सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में यह आह्वान किया गया है।
केंद्र सरकार ने दीवाली और त्योहारों के सीजन में रेलवे के 11.40 लाख से अधिक नॉन-गैजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। जानिए कितना मिलेगा पैसा और क्या है कर्मचारियों की पुरानी मांग।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड यानी नीला ड्रम केस में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा दी है। जानिए मामले से जुड़ी पूरी विस्तार से जानकारी।
पराली जलाने का मौसम चरम पर पहुंचने से पहले केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र को सख्त निर्देश दिए हैं। केंद्र ने इन राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मिशन मोड में काम करने को कहा है।
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। बीती देर रात गंगा नदी पार करते समय एक छोटी नाव पलट गई, जिससे 13 बच्चों की मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 वर्ष के बीच है। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली जाने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।