×

पश्चिम बंगाल... 58 लाख मतदाताओं के नाम पर चली आयोग की कैंची

पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए बड़ी और चौंकाने वाली खबर है। निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत राज्य की मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। मतदाता अब चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से अपना नाम जांच सकते हैं।

By: Arvind Mishra

Dec 16, 202512:20 PM

view6

view0

पश्चिम बंगाल... 58 लाख मतदाताओं के नाम पर चली आयोग की कैंची

आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत राज्य की मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है।

  • ममता का विरोध नहीं आया काम...कट गए फर्जी नाम
  • चुनाव आयोग ने जारी की एसआईआर की ड्राफ्ट सूची
  • गलती से वोटर का नाम हटने पर दावा करने का मौका

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

पश्चिम बंगाल के मतदाताओं के लिए बड़ी और चौंकाने वाली खबर है। निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत राज्य की मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। मतदाता अब चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से अपना नाम जांच सकते हैं। वहीं आयोग ने राज्य में 2026 की ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल से 58.20 लाख वोटरों के नाम हटा दिए हैं। दरअसल, पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार सुबह चुनाव आयोग ने उन मतदाताओं के नामों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी, जिन्हें 2026 की ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल से हटा दिया गया है। ये नाम 2025 की मतदाता सूची में थे, लेकिन अब इन्हें बाहर कर दिया गया है। यह कदम एसआईआर 2026 के तहत उठाया गया है। दावा किया जा रहा है कि 58.20 लाख एसआईआर फॉर्म अमान्य पाए गए, यानी इन्हें जमा नहीं किया जा सका या सत्यापन नहीं हो सका। आयोग के अनुसार राज्य में 58 लाख 20 हजार 898 वोटरों के नाम हटाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। इनमें 24 लाख 16 हजार 852 नाम मृत वोटरों के हैं। 19 लाख 88 हजार 76 वोटर ऐसे हैं जो स्थायी रूप से दूसरी जगह चले गए हैं। इसके अलावा 12 लाख 20 हजार 38 वोटर लापता, 1 लाख 38 हजार 328 डुप्लिकेट या फर्जी, और 57 हजार 604 नाम अन्य कारणों से हटाने के प्रस्ताव में हैं। 

हटाए गए नामों के मुख्य कारण

मतदाताओं के नामों को हटाने की वजहें साफ हैं। कई मतदाता अपने दर्ज पते पर नहीं मिले। कुछ स्थायी रूप से कहीं और शिफ्ट हो गए, तो कुछ की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, कुछ नाम एक से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में डुप्लीकेट पाए गए। आयोग का कहना है कि मतदाता सूची को साफ-सुथरा और सटीक बनाने के लिए यह जरूरी कदम है। यह सूची अभी आयोग की पोर्टल पर उपलब्ध है।

दावे सही साबित होने पर जुड़ेगा नाम

अगर किसी का नाम गलती से हटा दिया गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आयोग ने साफ कहा है कि प्रभावित व्यक्ति ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद दावा कर सकते हैं। इसके लिए फॉर्म 6 भरना होगा। साथ में डिक्लेरेशन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज लगाने होंगे। दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक रहेगी। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। आयोग इन दावों पर सुनवाई करेगा और सही पाए जाने पर नाम वापस जोड़ा जाएगा।

राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई 2026 तक है, इसलिए मार्च-अप्रैल में चुनाव कराए जाने की संभावना है। इस बार मतदाता सूची की सफाई को लेकर काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि यह सीधे चुनाव के नतीजों पर असर डाल सकती है। आयोग का यह कदम मतदाता सूची को अपडेट करने का हिस्सा है, ताकि फर्जी या गैर-मौजूद नामों से छुटकारा मिल सके।

COMMENTS (0)

RELATED POST

बंगाल का चुनावी शंखनाद: भाजपा की पहली सूची में 144 नाम, नंदीग्राम से फिर ताल ठोकेंगे सुवेंदु

बंगाल का चुनावी शंखनाद: भाजपा की पहली सूची में 144 नाम, नंदीग्राम से फिर ताल ठोकेंगे सुवेंदु

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लक्ष्य के साथ भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार दे दी है। सोमवार को जारी 144 उम्मीदवारों की पहली सूची में भाजपा ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।

Loading...

Mar 16, 20265:16 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और DGP को बदला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और DGP को बदला

बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के बाद EC का बड़ा एक्शन। दुष्मंत नारियाला नए मुख्य सचिव और सिद्धनाथ गुप्ता नए DGP बने। 23 और 29 अप्रैल को होगी वोटिंग

Loading...

Mar 16, 20264:38 PM

इजरायली राजदूत रूवेन अजार का बड़ा बयान: ईरान पर कब्जे का इरादा नहीं, वहां की जनता लाए बदलाव

इजरायली राजदूत रूवेन अजार का बड़ा बयान: ईरान पर कब्जे का इरादा नहीं, वहां की जनता लाए बदलाव

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ईरान में सैन्य दखल के बजाय आंतरिक राजनीतिक सुधार और जनता के दबाव के जरिए सत्ता परिवर्तन की उम्मीद कर रहे हैं।

Loading...

Mar 16, 20264:16 PM

एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की आयरलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग; ए350 विमान में आई तकनीकी खराबी

एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की आयरलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग; ए350 विमान में आई तकनीकी खराबी

एयर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI102 को तकनीकी समस्या के कारण आयरलैंड डायवर्ट किया गया। 300 यात्री सुरक्षित, शैनन एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग। पढ़ें पूरी खबर

Loading...

Mar 16, 20264:09 PM

भारत: सरकार ने माना-फरवरी में थोक महंगाई दर बढ़ी 2.13 फीसदी 

भारत: सरकार ने माना-फरवरी में थोक महंगाई दर बढ़ी 2.13 फीसदी 

भारत में थोक महंगाई दर फरवरी 2026 में बढ़कर 2.13 प्रतिशत हो गई है। यह लगातार चौथा महीना है, जब थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई में इजाफा दर्ज किया गया है। यह हम नहीं, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों से खुलासा हुआ है।

Loading...

Mar 16, 20262:08 PM