भारत अमेरिका में टैरिफ को लेकर बढ़ी खींचतान के बीच अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी डोनाल्ड ट्रंप के सुर से ताल मिला दिया है। ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। इसको लेकर ट्रंप अपने ही देश में आलोचना का सामना कर चुके हैं, लेकिन इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत अमेरिका में टैरिफ को लेकर बढ़ी खींचतान के बीच अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी डोनाल्ड ट्रंप के सुर से ताल मिला दिया है। ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। इसको लेकर ट्रंप अपने ही देश में आलोचना का सामना कर चुके हैं, लेकिन इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने चौंकाने वाला बयान दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी ट्रंप के टैरिफ का समर्थन करते हुए कहा- टैरिफ लगाकर ट्रंप ने सही किया। जेलेंस्की ने कहा कि कई यूरोपीय देश आज भी रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं, जो सही नहीं है। रूस के साथ व्यापार पूरी तरह से खत्म कर देना चाहिए।दरअसल, एक साक्षात्कार के दौरान जब जेलेंस्की से पूछा गया कि हाल ही में मोदी, पुतिन और चिनफिंग को एक-साथ देखा गया था। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उन्होंने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर भयंकर टैरिफ लगा दिए हैं। इसके जवाब में जेलेंस्की ने कहा कि मुझे लगता है कि जो देश रूस के साथ व्यापार कर रहे हैं, उन पर टैरिफ लगाना एक बहुत अच्छा आईडिया है।
जेलेंस्की के अनुसार, तीन हफ्ते पहले अलास्का में ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हुई थी। मगर, इसके बाद भी कुछ नहीं बदला। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। जेलेंस्की ने रूस से तेल और गैस खरीदने पर यूरोपीय देशों की भी आलोचना करते हुए कहा कि हमें लगता है पुतिन पर और अधिक दबाव डालने की जरूरत है। यह दबाव अमेरिक को डालना चाहिए।
जेलेंस्की ने कहा- मैं सभी यूरोपीय सहयोगियों का शुक्रगुजार हूं, लेकिन उनमें से कुछ देश आज भी रूस से तेल और गैस खरीद रहे हैं। यह कहीं से भी सही नहीं है, हमें रूस से हर तरह की खरीददारी बंद करनी होगी। जेलेंस्की ने कहा-पुतिन को रोकने के लिए रूस के साथ सारी डील बंद करनी होगी। यह काम सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ही कर सकते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि ट्रंप इसमें सफल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में एससीओ समिट के लिए चीन दौरे पर गए थे। उन्होंने इस दौरान रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ खास मीटिंग की थी। उन्होंने जिनपिंग से भी मुलाकात की। इन तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर आने के बाद हलचल मच गई। माना जा रहा है कि ये तीनों देश साथ आए तो नई ग्लोबल पॉवर उभरकर सामने आएगी।
ट्रंप ने भारत पर पहले 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन इसके बाद 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया। इस तरह अब कुल 50 प्रतिशत टैरिफ हो चुका है। ट्रंप ने भारत से कहा था कि उसे रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए। ट्रंप का कहना है कि रूस अपनी कमाई को युद्ध में लगा रहा है। भारत भी अपनी बात पर टिका रहा। इसी वजह से उस पर ज्यादा टैरिफ लगा है।
रूस और यूक्रेन के बीच कई महीनों से युद्ध चल रहा है, जो कि अभी तक थम नहीं सका है। इसे रोकने के लिए दुनिया के कई बड़े नेताओं ने प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से मीटिंग की थी, फिर भी अभी तक हल नहीं निकल पाया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।