×

 जेलेंस्की बोले- रूस की कोशिशें नाकाम, हमारे मोर्चे सुरक्षित

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, रूस ग्रीष्मकालीन अभियान के तहत फ्रंट लाइन के कुछ हिस्सों में सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यूक्रेनी सेना मजबूती से डटी हुई है। 

By: Sandeep malviya

Jul 25, 202510:43 PM

view12

view0

 जेलेंस्की बोले- रूस की कोशिशें नाकाम, हमारे मोर्चे सुरक्षित

कीव। रूस लगातार यूक्रेन की कई शहरों को निशाना बना रहा है। रूस गर्मी के मौसम का फायदा उठाकर यूक्रेन की अग्रिम सुरक्षा पंक्ति को धवस्त करने में जुटा हुआ है। रूस की ओर से किए जा रहे हमले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, रूस ग्रीष्मकालीन अभियान के तहत फ्रंट लाइन के कुछ हिस्सों में सुरक्षा को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यूक्रेनी सेना मजबूती से डटी हुई है। 

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। हमारे सैनिकों के लिए हालात बहुत कठिन हैं, लेकिन रूसियों के लिए भी यह बेहद कठिन हैं। जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने हाल के हफ्तों में कुछ गांवों और बस्तियों पर कब्जा किया है, लेकिन कोई प्रमुख और रक्षात्मक रूप से मजबूत शहर अभी तक उसके कब्जे में नहीं गया है। डोनेट्स्क क्षेत्र में कई बार छोटे पैमाने पर घुसपैठ की कोशिशें कर चुकी हैं। यूक्रेनी बलों ने सभी कोशिशें विफल कर दीं। बता दें कि 2022 में शुरू हुए इस युद्ध को चार साल हो गए हैं।

जेस्लेंकी एयर डिफेंस सिस्टम हासिल करने में जुटे

रूस ने यूक्रेनी शहरों पर बमबारी तेज कर दी है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर शक्तिशाली ग्लाइड बम से हमला किया। जिसमें कम से कम 7 लोग घायल हुए। गुरुवार को हुए हमलों में करीब 42 लोग घायल हुए थे। रूसी हमलों को देखते हुए यूक्रेन ने पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम को हासिल करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।  यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अमेरिका में निर्मित 10 पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम हासिल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से बातचीत कर रहा है। जर्मनी और नॉर्वे ने तीन सिस्टम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अमेरिका यह प्रणाली बेचेगा, लेकिन यूक्रेन को सभी 10 सिस्टम के लिए वित्त जुटाना होगा। जिनमें से हर एक की कीमत 1 अरब डॉलर से अधिक है। यूक्रेन इन सिस्टमों का निर्माण करने का लाइसेंस भी हासिल करना चाहता है।

भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों को जेलेंस्की ने बताया वैध

वहीं घरेलू राजनीति पर बोलते हुए जेलेंस्की ने कहा कि इस सप्ताह यूक्रेन के भ्रष्टाचार विरोधी कानून में बदलाव के खिलाफ हुए सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन वैध थे। इन बदलावों से भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी एजेंसियों की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही थी। जिस पर यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने भी आपत्ति जताई। इसके बाद जेलेंस्की ने नई विधेयक पेश करने का प्रस्ताव दिया है जिससे एजेंसियों की स्वतंत्रता बहाल हो सके। जेलेंस्की ने कहा कि यह बहुत जरूरी है कि समाज अपनी बात रखे। मैं समाज की राय का सम्मान करता हूं। लोगों ने बदलाव मांगे, हमने जवाब दिया। ये एजेंसियां वास्तव में स्वतंत्र होनी चाहिए। यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने स्वीकार किया कि इस नए विधेयक को संसद में पारित कराना एक चुनौती हो सकती है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो और बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि यह विधेयक 31 जुलाई को होने वाले मतदान में पास हो जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

पाकिस्तान: सिंध में अज्ञात बंदूकधारियों ने बस यात्रियों का अपहरण किया, 18 लोग अगवा

पाकिस्तान: सिंध में अज्ञात बंदूकधारियों ने बस यात्रियों का अपहरण किया, 18 लोग अगवा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस से 18 यात्रियों के अपहरण की घटना से हड़कंप। अज्ञात बंदूकधारियों ने क्वेटा जा रही बस पर फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। जानें पूरी खबर।

Loading...

Dec 16, 20255:08 PM

ऐतिहासिक... दुनिया में अमीरों के ‘बादशाह’ बन गए एलन मस्क

ऐतिहासिक... दुनिया में अमीरों के ‘बादशाह’ बन गए एलन मस्क

स्टारलिंक, स्पेक्सएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क इतिहास के पहले व्यक्ति बने, जिनकी कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर यानी 54.49 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गई। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 677 बिलियन डॉलर यानी 61.47 लाख करोड़ हो गई।

Loading...

Dec 16, 202510:52 AM

पीएम मोदी का जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान दौरा: पश्चिम एशिया-अफ्रीका संबंध मजबूत

पीएम मोदी का जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान दौरा: पश्चिम एशिया-अफ्रीका संबंध मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों (जॉर्डन, इथियोपिया, ओमान) के अहम दौरे पर हैं। जानें किंग अब्दुल्ला द्वितीय और अन्य नेताओं से बातचीत के मुख्य बिंदु, व्यापार और रणनीतिक सहयोग का एजेंडा।

Loading...

Dec 15, 20255:55 PM

बांग्लादेश चुनाव हिंसा: प्रमुख उम्मीदवार शरीफ हादी को गोली मारी गई, EC ने मांगी 24 घंटे सुरक्षा

बांग्लादेश चुनाव हिंसा: प्रमुख उम्मीदवार शरीफ हादी को गोली मारी गई, EC ने मांगी 24 घंटे सुरक्षा

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव से पहले हिंसा चरम पर है। निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी पर हमला हुआ, जिसके बाद EC ने CEC और अधिकारियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की। सरकार ने 'ऑपरेशन डेविल हंट' की घोषणा की।

Loading...

Dec 14, 20255:13 PM

बॉन्डी बीच फायरिंग: निहत्थे हीरो ने हमलावर को गोली मारकर रोका, 10 की मौत

बॉन्डी बीच फायरिंग: निहत्थे हीरो ने हमलावर को गोली मारकर रोका, 10 की मौत

सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई घातक फायरिंग का वीडियो सामने आया, जिसमें एक निहत्थे शख्स ने बहादुरी से हमलावर को काबू कर लिया। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई।

Loading...

Dec 14, 20254:42 PM