प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों (जॉर्डन, इथियोपिया, ओमान) के अहम दौरे पर हैं। जानें किंग अब्दुल्ला द्वितीय और अन्य नेताओं से बातचीत के मुख्य बिंदु, व्यापार और रणनीतिक सहयोग का एजेंडा।

जॉर्डन. स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने तीन देशों के महत्वपूर्ण दौरे की शुरुआत की। उनकी यात्रा का पहला पड़ाव जॉर्डन है। यह दौरा भारत के पश्चिम एशिया और अफ्रीका के साथ संबंधों को नई गति देने वाला माना जा रहा है। इस दौरान व्यापार, निवेश, रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय चुनौतियों पर गहन चर्चा होने की उम्मीद है।
जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य में अस्थिरता बढ़ी है। भारत इस दौरे के माध्यम से अपने विश्वसनीय साझेदारों के साथ राजनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक सहयोग को और मजबूत करना चाहता है। यह पीएम मोदी की जॉर्डन की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा है।
पीएम मोदी जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से आमने-सामने बातचीत करेंगे, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। भारत और जॉर्डन के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह यात्रा विशेष महत्व रखती है। मुख्य फोकस व्यापार, निवेश और आपसी राजनीतिक सहयोग पर रहेगा।
दौरे के दूसरे दिन, प्रधानमंत्री मोदी और किंग अब्दुल्ला द्वितीय भारत-जॉर्डन व्यापार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जिसमें दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपति और कारोबारी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। वह युवराज के साथ मिलकर पेट्रा शहर का भी दौरा करेंगे, जो भारत के साथ जॉर्डन के प्राचीन व्यापारिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक रहा है।
जॉर्डन के बाद, प्रधानमंत्री मोदी 16 से 17 दिसंबर तक इथियोपिया के राजकीय दौरे पर रहेंगे, जो उनकी पहली इथियोपिया यात्रा होगी। वह यहां प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के साथ मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा होगी। भारतीय प्रधानमंत्री इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।
इस दौरान कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। भारत इस यात्रा के जरिए अफ्रीका में एक दीर्घकालिक और भरोसेमंद सहयोगी के रूप में अपनी भूमिका को सुदृढ़ करना चाहता है। एजेंडा 2063 के तहत अफ्रीका की प्राथमिकताओं और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इथियोपिया में भारतीय समुदाय के साथ संवाद भी इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
दौरे के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री मोदी 17 से 18 दिसंबर तक ओमान जाएंगे। यह उनकी ओमान की दूसरी यात्रा होगी। भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरे में भारत-ओमान व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के लिए नए द्वार खोलने की उम्मीद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा। फ्रांस के जहाज सैन एंटोनियो पर हमला, कई घायल। राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका। जानें UNSC और भारत की प्रतिक्रिया
अरब सागर में जनरेटर खराब होने से फंसे भारतीय मर्चेंट वेसल 'गौतम' की पाकिस्तानी नौसेना ने सहायता की। 7 क्रू मेंबर्स के साथ बहते हुए जहाज को अब भारतीय तटरक्षक बल सुरक्षित लाने में जुटा है।
मध्य पूर्व में तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का बोइंग केसी-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान फारस की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया है। गायब होने से पहले विमान ने 7700 इमरजेंसी सिग्नल भेजा था। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में नेशनल मॉल के पास एक हथियारबंद संदिग्ध और सीक्रेट सर्विस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद व्हाइट हाउस को कुछ समय के लिए लॉकडाउन पर रखा गया। इस दौरान संदिग्ध कुछ दूर पैदल भागा और हथियार निकाला और हमारे एजेंटों और अधिकारियों की ओर गोली चला दी।
अमेरिकी सेना ने जब्त ईरानी जहाज टूस्का को पाकिस्तान को सौंपा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने होर्मुज में फंसे जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग अभियान शुरू किया और ईरान को चेतावनी दी।
नेपाल सरकार के नए कस्टम कानून के कारण भारत-नेपाल सीमा पर हजारों ट्रक फंसे हैं। 100 रुपये से अधिक के सामान पर MRP लेबल अनिवार्य होने से व्यापारियों में रोष। जानें पूरी खबर।
कनाडा के कैलगरी में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थकों ने हंगामा किया। दिलजीत ने उन्हें शो से बाहर निकालने का आदेश दिया। वहीं CSIS रिपोर्ट 2025 ने कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथ को एक बड़ी चुनौती बताया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि ईरान ने कोई गलती की, तो उस पर फिर से हमले हो सकते हैं। फ्लोरिडा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलहाल मजबूत स्थिति में है, जबकि तेहरान दबाव में है और समझौता करना चाहता है।
ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई का बचाव किया है। फ्लोरिडा के एक स्कूल में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर ईरान परमाणु हथियार बना लेता, तो इस्राइल, पश्चिम एशिया और यूरोप पूरी तरह तबाह हो जाते और इनके टुकड़े-टुकड़े हो जाते।
ईरान ने पहली बार स्वीकार किया है कि सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई एक बमबारी में जख्मी हुए थे। जानें उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर आधिकारिक बयान।