स्टारलिंक, स्पेक्सएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क इतिहास के पहले व्यक्ति बने, जिनकी कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर यानी 54.49 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गई। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 677 बिलियन डॉलर यानी 61.47 लाख करोड़ हो गई।

फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 677 बिलियन डॉलर यानी 61.47 लाख करोड़ हो गई।
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
स्टारलिंक, स्पेक्सएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क इतिहास के पहले व्यक्ति बने, जिनकी कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर यानी 54.49 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गई। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 677 बिलियन डॉलर यानी 61.47 लाख करोड़ हो गई। पूरी दुनिया में अब तक कोई इतना अमीर नहीं हुआ है। दरअसल, एलन मस्क ने इतिहास रच दिया है। उनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर को पार कर गई और फोर्ब्स के अनुसार अब यह करीब 677 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है। कोई इंसान पहले कभी इतना अमीर नहीं हुआ था। यह उछाल मुख्य रूप से उनकी स्पेस कंपनी स्पेसएक्स की वजह से आया है।
स्पेसएक्स में 42 फीसदी हिस्सेदारी
स्पेसएक्स की वैल्यूएशन हाल ही में 800 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। कंपनी अगले साल पब्लिक होने की तैयारी कर रही है। मस्क के पास स्पेसएक्स में करीब 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे सिर्फ इस वैल्यूएशन बढ़ोतरी से उनकी संपत्ति में 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। अक्टूबर में ही वे 500 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। अब यह नया रिकॉर्ड उनके लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।
स्पेसएक्स की होगी लिस्टिंग
स्पेसएक्स की यह नई वैल्यूएशन एक टेंडर आॅफर से आई है, जो अगस्त में 400 अरब डॉलर से दोगुनी हो गई। कंपनी 2026 में आईपीओ लाने की योजना बना रही है, जो इतिहास की सबसे बड़ी लिस्टिंग हो सकती है। मस्क की इस हिस्सेदारी ने उनकी संपत्ति को रॉकेट की तरह ऊपर पहुंचा दिया। फोर्ब्स का कहना है कि दोपहर 12 बजे तक उनकी नेट वर्थ 677 अरब डॉलर थी। इसके अलावा, मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने भी उनकी संपत्ति बढ़ाने में मदद की है। टेस्ला के शेयर इस साल अब तक 13 फीसदी ऊपर हैं।
टेस्ला का नया पे पैकेज
नवंबर में टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने मस्क के लिए एक ट्रिलियन डॉलर का पे प्लान मंजूर किया। यह कॉरपोरेट इतिहास का सबसे बड़ा पे पैकेज है। निवेशकों ने मस्क के विजन को समर्थन दिया, जिसमें टेस्ला को सिर्फ ईवी कंपनी से आगे एआई और रोबोटिक्स की दिग्गज बनाने की योजना है। यह फैसला मस्क की संपत्ति को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखेगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हॉर्मुज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्ण नियंत्रण के दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कनाडा में कड़े इमिग्रेशन नियमों के कारण 2026 के शुरुआती छह महीनों में 3,323 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। जानिए कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) के आंकड़े और पूरी रिपोर्ट।
जाको राखे सांइयां मार सके न कोई कहावत चरितार्थ हो गई। जी हां... कोलंबिया के पश्चिमी शहर पेरिरा में कुदरत के कहर के बीच एक चमत्कार देखने को मिला है। भयानक भूकंप के 36 घंटे बाद मलबे के नीचे दबी 32 वर्षीय महिला, डेनिएला लार्गो सांचेज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
अमेरिका की अदालत ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल चार्ज को 'with prejudice' खारिज कर दिया है।
साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोगों के घायल हो गए हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 2000 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।