पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक बस से 18 यात्रियों के अपहरण की घटना से हड़कंप। अज्ञात बंदूकधारियों ने क्वेटा जा रही बस पर फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। जानें पूरी खबर।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक बस से कम से कम 18 यात्रियों का अपहरण कर लिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह बस इन यात्रियों को क्वेटा ले जा रही थी। इस घटना के बाद पाकिस्तानी प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
यह खौफनाक वारदात सिंध प्रांत के घोटकी इलाके के पास हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात बंदूकधारियों ने एक सोची-समझी योजना के तहत सिंध और पंजाब बॉर्डर को जोड़ने वाले हाईवे लिंक रोड पर रात के समय बस पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले बस पर गोलीबारी की और फिर 18 यात्रियों को अगवा कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस गोलीबारी में बस का चालक और कुछ यात्री घायल भी हुए हैं।
जियो न्यूज के मुताबिक, बस में सवार एक महिला यात्री ने बताया कि घटनास्थल पर लगभग 20 हमलावर मौजूद थे, जो सभी भारी हथियारों से लैस थे और उनके चेहरे ढके हुए थे। महिला ने बताया कि हमलावरों ने बस में मौजूद सिर्फ पुरुष यात्रियों को नीचे उतरने का आदेश दिया और महिला यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया। महिला के अनुसार, बंदूकधारी कई यात्रियों को अपने साथ लेकर जंगल की ओर चले गए।
सिंध के गृह मंत्री के प्रवक्ता जिया उल हसन लांझर ने इस घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया है। उन्होंने पुष्टि की कि ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मामले की जाँच शुरू कर दी है और अपहृत यात्रियों को सुरक्षित छुड़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले भी खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान जैसे प्रांतों में अज्ञात हमलावरों का आतंक देखा गया है, जहाँ वे लगातार सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बनाते रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।