सतना जिले में जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना प्रभावित। अनमोल पोर्टल 2.0 के अनुसार 4,600 से अधिक गर्भवती महिलाओं के खाते आधार से लिंक और डीबीटी इनेबल्ड नहीं, जिससे भुगतान अटका।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहयता योजना में लगभग 4 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं हैं। इन खातों में न ही ई केवायसी है और न डीबीटी इनेबल्ड है। अनमोल पोर्टल 2.0 के अनुसार गर्भवती महिलाओं की समग्र आईडी, ई केवायसी सत्यापित तथा बैंक खाता आधार लिंक और डीबीटी इनेबल्ड होने के बाद ही प्रसूताओं को इस योजना का लाभ मिलता है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए और मॉनीटरिंग के लिए जिले के आठों विकासखंड के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी और विकासख्ांड कम्युनिटी मोबीलाइजर को निर्देश जारी किए गए हैं एवं जिला स्तर पर डीसीएम डा. ज्ञानेश मिश्रा को सफल मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं। सीएमएचओ डा. एलके तिवारी ने बताया कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित हितग्राही मूलक जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना में पंजीयन हेतु गर्भवती महिला का समग्र आईडी अनिवार्य है। प्रसव के पहले और बाद में मिलने वाले भुगतान के लिए गर्भवती महिला का समग्र आईडी, ई केवायसी सत्यापित तथा बैंक खाता आधार लिंक, डीबीटी इनेबल्ड होना जरूरी है। बताया गया कि जिले में 4 हजार 699 गर्भवती महिलाएं ऐसी हैं जिनका ई केवायसी और डीबीटी इनेबल्ड नहीं है। उन्होंने बताया कि अनमोल पोर्टल 2.0 के तहत 1562 गर्भवती महिलाओं का ई केवायसी सत्यापित नहीं है एवं 3135 गर्भवती महिलाओं के खाते डीबीटी इनेबल्ड नहीं हैं।
आशा हितग्राही के खाते कराएंगी लिंक
सीएमएचओ ने बताया कि जिले की बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं के खाते आधार से लिंक न होने के कारण भुगतान में देरी हो रही है। समस्या से निपटने के लिए आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर की ड्यूटी हितग्राहियों के आधार लिंक कराने में लगाई जाएगी। जिले स्तर पर मॉनीटरिंग के लिए डीसीएम को आदेश जारी कर दिए गए हैं। ब्लाक वाइज बीएमओ और बीसीएम को गर्भवती महिलाओं के खाते जल्द से जल्द ई केवायसी और डीबीटी इनेबल्ड कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
ब्लॉक ई केवायसी नहीं डीबीटी नहीं
मझगवां 165 420
नागौद 120 246
रामपुर बाघेलान 141 337
सोहावल 274 574
उचेहरा 182 319
अमरपाटन 172 329
मैहर 405 704
रामनगर 103 206

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।