भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने आतंक के ढांचे को तोड़ा है और भारत किसी भी दुस्साहस का जवाब देने को तैयार है।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी.
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को अपनी वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान को दोटूक चेतावनी देते हुए कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी प्रभावी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीमा पार अभी भी 8 आतंकी कैंप सक्रिय हैं, जिन पर भारत की पैनी नजर है। जनरल द्विवेदी ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने भविष्य में कोई भी दुस्साहस किया, तो भारतीय सेना उसका ऐसा मुंहतोड़ जवाब देगी जिसे वह कभी भूल नहीं पाएगा।
जनरल द्विवेदी ने अप्रैल 2025 में पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले (जिसमें 26 निर्दोषों की जान गई थी) का जिक्र करते हुए बताया कि इसके जवाब में 7 मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया गया था। उन्होंने खुलासा किया कि मात्र 22 मिनट की शुरुआती कार्रवाई और कुल 88 घंटों के ऑपरेशन में भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तान के 9 में से 7 प्रमुख आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। सेना प्रमुख ने गर्व से कहा कि इस सटीक हमले ने न केवल आतंक के ढांचे को तोड़ा, बल्कि पाकिस्तान की 'परमाणु धमकियों' के गुब्बारे की हवा भी निकाल दी।
सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर के बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि 2025 में कुल 31 आतंकवादी मारे गए, जिनमें से 65% पाकिस्तानी मूल के थे। उन्होंने कहा, "अब घाटी में स्थानीय आतंकवादियों की संख्या सिंगल डिजिट (दहाई से कम) में रह गई है और नई भर्तियां लगभग शून्य हो चुकी हैं।" इसका सकारात्मक असर पर्यटन पर दिख रहा है, जहाँ इस साल 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की।
चीन के साथ लगती उत्तरी सीमा (LAC) पर जनरल द्विवेदी ने कहा कि स्थिति फिलहाल स्थिर है लेकिन सेना पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने शक्सगाम घाटी में चीनी गतिविधियों और CPEC को लेकर भारत का रुख साफ करते हुए कहा कि 1963 का पाकिस्तान-चीन समझौता पूरी तरह गैर-कानूनी है और भारत अपनी संप्रभुता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा।
ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी और घुसपैठ पर जनरल द्विवेदी ने बताया कि आज ही DGMO स्तर की बातचीत में पाकिस्तान को चेतावनी दी गई है। उन्होंने यह भी साझा किया कि भारतीय सेना अब अपनी स्वयं की 'मिसाइल और रॉकेट फोर्स' तैयार कर रही है, जो भविष्य के युद्धों में भारत की सटीकता और रणनीतिक बढ़त को सुनिश्चित करेगी।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।