अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्ली में पदभार संभालते ही भारत को अमेरिका का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार बताया। जानें ट्रेड डील और ट्रम्प की भारत यात्रा पर उनका बड़ा बयान।

नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
भारत में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को नई दिल्ली में औपचारिक रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। अपने पहले संबोधन की शुरुआत 'नमस्ते' के साथ करते हुए गोर ने भारत को एक असाधारण राष्ट्र और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताया।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वैश्विक पटल पर अमेरिका के लिए भारत से अधिक महत्वपूर्ण कोई दूसरा देश नहीं है। पदभार संभालते ही उन्होंने द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्तों पर जोर देते हुए जानकारी दी कि बहुप्रतीक्षित 'ट्रेड डील' को लेकर मंगलवार को दोनों देशों के उच्चाधिकारियों के बीच टेलीफोनिक वार्ता होने वाली है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश के साथ व्यापारिक समझौता करना एक जटिल प्रक्रिया है, लेकिन दोनों पक्ष इसे अमलीजामा पहनाने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास कर रहे हैं।
मोदी-ट्रंप दोस्ती- सच्ची और गहरी
सर्जियो गोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निजी संबंधों पर प्रकाश डालते हुए उनकी दोस्ती को 'सच्ची और गहरी' करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सच्चे दोस्तों के बीच मतभेद हो सकते हैं, उसी प्रकार भारत और अमेरिका भी असहमतियों को सुलझाकर आगे बढ़ने की क्षमता रखते हैं। गोर ने एक बड़ी संभावना जताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प अगले एक से दो वर्षों के भीतर भारत का दौरा कर सकते हैं। राजदूत के अनुसार, भारत-अमेरिका का साथ केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देश सुरक्षा, आतंकवाद विरोध, ऊर्जा, उन्नत तकनीक, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रणनीतिक रूप से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।
गोर को राजदूत बनाने में सात महीने लगे
राजदूत गोर की नियुक्ति के पीछे की पृष्ठभूमि भी काफी रोचक है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के सात महीने बाद अगस्त 2025 में गोर के नाम पर मुहर लगाई थी, जो ट्रम्प की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के कट्टर समर्थक और उनके भरोसेमंद सिपहसालारों में से एक माने जाते हैं। गोर न केवल ट्रम्प के चुनावी अभियान में फंड जुटाने के लिए जाने जाते हैं, बल्कि वे जूनियर ट्रम्प के करीबी मित्र और उनके व्यावसायिक साझेदार भी हैं। उन्होंने जूनियर ट्रम्प के साथ मिलकर 'विनिंग टीम पब्लिशिंग' की स्थापना की थी, जिसने ट्रम्प की चर्चित पुस्तकें प्रकाशित की हैं। भारत में उनकी नियुक्ति को दोनों देशों के बीच भविष्य के मजबूत आर्थिक और राजनीतिक रिश्तों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।