1971 के युद्ध नायक एडमिरल अरुण प्रकाश को चुनाव आयोग ने पहचान सत्यापन के लिए कार्यालय बुलाया। जानें क्यों सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश
गोवा: स्टार समाचार वेब
1971 के युद्ध के नायक और वीर चक्र से सम्मानित पूर्व नौसेना प्रमुख, एडमिरल अरुण प्रकाश (82 वर्ष) को चुनाव आयोग द्वारा पहचान सत्यापन के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने का नोटिस दिया गया है। पिछले 20 वर्षों से गोवा में रह रहे एडमिरल और उनकी 78 वर्षीय पत्नी को 18 किलोमीटर दूर अलग-अलग तारीखों पर बुलाया गया, जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है।
दक्षिण गोवा की जिला कलेक्टर एग्ना क्लीटस के अनुसार, एडमिरल का नाम 'अनमैप्ड' (Unmapped) श्रेणी में था क्योंकि उनका विवरण 2002 के बाद की मतदाता सूची में अपडेट नहीं पाया गया। इसी प्रक्रिया के तहत उन्हें नोटिस जारी किया गया।

एडमिरल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपना दर्द साझा करते हुए कहा, उनका और उनकी पत्नी का नाम 2026 की ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल में पहले से मौजूद है। 80 वर्ष के करीब की उम्र में लंबी दूरी तय कर दफ्तर पहुंचना व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि वर्तमान फॉर्म (SIR) डेटा जुटाने में असमर्थ हैं, तो उनमें सुधार की आवश्यकता है।
इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। पूर्व सैन्य अधिकारियों का तर्क है कि जब सरकार के पास एडमिरल का PPO (पेंशन भुगतान आदेश) और लाइफ सर्टिफिकेट उपलब्ध है, तो तकनीक के दौर में उन्हें दफ्तर बुलाना अनावश्यक था। लोगों का मानना है कि एक युद्ध नायक के सम्मान को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को स्वयं उनके घर जाकर सत्यापन करना चाहिए था। वहीं विवाद बढ़ता देख जिला कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि सोमवार को फॉर्म की जांच की जाएगी और अधिकारी स्वयं एडमिरल से संपर्क करेंगे।
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेल्ड द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल आपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी।सवाल का जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा-पिछले साल आपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी।