सीधी जिले के चुरहट विधानसभा के बघवार में लाखों की लागत से बना नया पुल पहली ही बारिश में धंस गया। कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल ने इसे भ्रष्टाचार का नतीजा बताया और मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दोषी इंजीनियर व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।

सीधी, स्टार समाचार वेब
सीधी जिले के चुरहट विधानसभा के बघवार क्षेत्र में मुख्य नहर पर बना नया पुल पहली ही बारिश में धंस गया। इस घटना के सामने आते ही जहां लोगों में आक्रोश है वहीं मीडिया ने भी इसे अपने तरीके से उठाया है।
विधायक ने लगाये आरोप
इस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट के कांग्रेस विधायक अजय सिंह राहुल ने भाजपा की सरकार को घेरते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि लाखों की लागत से बनी ये संरचना सरकारी भ्रष्टाचार और ठेकेदारी के गठजोड़ की पोल खोल रही है। क्या इसके लिए जिम्मेदार इंजीनियर, ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? क्या मुख्यमंत्री मोहन यादव जवाब देंगे कि जनता के टैक्स का पैसा किस जेब में गया और पुल में क्या बचा ? चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने कहा कि मामला सिर्फ एक पुल का नहीं, सिस्टम की सड़ांध का है। जनता पूछ रही है कि कब तक ऐसा ही चलता रहेगा?
आनन-फानन में सुधार कार्य प्रारंभ करने की खबर
अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के सामने आने के बाद संबंधित विभाग बैक फुट पर आया और उसने आनन-फानन में बघवार नहर पुल पर जेसीबी मशीन भेज कर इसको फिर से दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस मुद्दे के तूल पकड़ने पर विभाग अब इसे कैसे भी यथाशीघ्र निपटाने के पुरजोर प्रयास कर रहा है।
जिले में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की फिर पोल खुली
नहर पर बने इस नए पुल के धंसने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपनी तीखी प्रक्रिया देते हुए कहा कि सीधी जिला अन्तर्गत चुरहट विधानसभा के बघवार क्षेत्र में मुख्य नहर पर बना नया पुल एवं सड़क पहली बारिश में ही धंस गई है,लाखों की लागत से बनी यह सड़क सरकारी भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण है। ज्ञान सिंह ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से यह मांग करता हूं कि, जनता के पैसे से निर्मित इस सड़क में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसकी जांच कराकर, संलिप्त इंजीनियर, ठेकेदार या अन्य अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।