सतना और रीवा जिलों के हजारों किसानों के लिए महत्वपूर्ण बरगी नहर की टनल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सांसद गणेश सिंह ने स्लीमनाबाद में टनल स्थल का निरीक्षण कर जानकारी दी कि केवल 850 मीटर कार्य बाकी है, जो दिसंबर 2025 से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। तकनीकी अमला युद्धस्तर पर कार्यरत है और जल्द ही नर्मदा जल इन जिलों की नहरों में प्रवाहित होने लगेगा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना व रीवा जिले के किसानों के लिए लाइफ लाइन मानी जाने वाली बरगी नहर के टनल का काम सिर्फ 850 मीटर शेष है। यह जानकारी सांसद गणेश सिंह ने स्लीमनाबाद में बन रही टनल का निरीक्षण करने के बाद दी।गौरतलब है कि गुरूवार को राजधानी दिल्ली में सांसद गणेश सिंह ने सीएम डा. मोहन यादव से मुलाकात की थी जो दिल्ली प्रवास पर थे। उसी दौरान सांसद गणेश सिंह ने सीएम डा. मोहन यादव से भेंट की और बरगी टनल के काम के प्रगति की जानकारी दी थी। शुक्रवार को सतना पहुंचने पर सांसद ने टनल का पिरीक्षण किया। बरगी टनल पहुुचकर सांसद ने वहां चल रहे कामों का निरीक्षण किया और तकनीकी अमले से जानकारी प्राप्त की जहां उन्हें बताया गया कि अब केवल साढ़े 8सौ मीटर का काम बचा है, दिसंबर 2025 के पहले पूरा हो जाएगा। सांसद ने बताया कि युद्धस्तर पर सुरंग बनाने का काम तकनीकी कर्मचारी कर रहे हैं जिससे जल्द ही बरगी की नहरों में नर्मदा जल प्रवाहित होने लगेगा। इस दौरान कंपनी और नहर के अधिकारियों से चर्चा कर समीक्षा की गई और उसकी पूरी जानकारी प्रमुख सचिव राजेश राजौरा को सांसद द्वारा दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 5 हजार किसानों के लिए 'कवच योजना', स्वास्थ्य क्षेत्र, खेल अधोसंरचना और कर्मचारियों के लिए कुल 32,070 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली।
रीवा जिला अस्पताल की सुरक्षा सेवा निविदा में एल-1 और एल-2 कंपनियों को नजरअंदाज कर कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड कंपनी को कार्यादेश देने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है।
रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में 50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये के जेवर बरामद किए गए, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।
सतना के कोटर क्षेत्र में नाबालिग की हत्या और कथित दुष्कर्म मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। सीसीटीवी सुराग से आरोपी गिरफ्तार हुआ। मामले में बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सतना के उचेहरा जनपद अंतर्गत लखमद चेकडैम निर्माण में गंभीर अनियमितताओं पर 11.10 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश जारी हुए, लेकिन एक माह बाद भी वसूली नहीं हुई। जांच में निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी खामियां उजागर हुईं।
सतना सांसद गणेश सिंह ने लोकसभा में बघेलखंड की संस्कृति, बघेली भाषा और चित्रकूट की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष संरक्षण, संवर्धन और संवैधानिक मान्यता सहित पांच प्रमुख प्रस्ताव रखे।
सतना जिला अस्पताल में उमस और वायरल संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वार्ड क्षमता से अधिक भर चुके हैं, प्लेटलेट्स गिरने के मामले सामने आ रहे हैं तथा मलेरिया का दुर्लभ पीवी पॉजिटिव मरीज मिला।
सतना में 7 अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार जनसंवाद, निरीक्षण और महाविद्यालयों की समीक्षा होगी। सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित समाधान तथा शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर रहेगा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। भीतरघात के आरोपों और संगठनात्मक सुधार पर विशेष चर्चा।