मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) में 'पीएम-उषा परियोजना' के तहत लगभग ₹100 करोड़ की लागत वाले कई विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के लिए रोजगारपरक शिक्षा और परिवहन सुविधा जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
By: Ajay Tiwari
19
0

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) में ‘पीएम-उषा परियोजना’ के अंतर्गत नवीन कन्या छात्रावास, कृषि भवन और आईटी पार्क का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने सत्र 2025-26 के नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थाओं में रोजगारपरक कोर्स पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने घोषणा की कि सरकार ऐसे नए कोर्स शुरू करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए बस परिवहन सुविधा शुरू करने की भी घोषणा की, ताकि विद्यार्थियों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नए युग में प्रवेश कर रहा है और मध्यप्रदेश भी आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने 'पीएम एक्सीलेंस कॉलेज' मॉडल का उल्लेख करते हुए बताया कि देशभर के लोग इसे देखने आ रहे हैं। नई शिक्षा नीति का सफल क्रियान्वयन कर, सरकार युवाओं को व्यावहारिक शिक्षा देकर सक्षम और आत्मनिर्भर बना रही है।
सीएम ने बीयू परिसर में 55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आईटी रिसोर्स सेंटर, स्टूडियो, कन्वेंशन हॉल, इंक्यूबेशन सेंटर, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट और कन्या छात्रावास का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि भोपाल में कई विकास कार्य चल रहे हैं, जैसे:
मेट्रो का शुभारंभ: जल्द ही भोपाल में मेट्रो का संचालन शुरू होने वाला है।
बीईएमएल की इकाई: भोपाल के पास अत्याधुनिक रेल कोच और हाईस्पीड कोच बनाने के लिए बीईएमएल की इकाई का भूमि-पूजन हो चुका है।
पर्यटन: बड़ी झील में कश्मीर की तर्ज पर शिकारे चलाए जाएंगे।
ग्रीन फील्ड हाइवे: भोपाल से इंदौर, जबलपुर और रीवा के लिए नए ग्रीन फील्ड हाइवे तैयार किए जा रहे हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री दर सिंह परमार ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटलाइजेशन और विभिन्न भाषाओं को पाठ्यक्रम में शामिल करने जैसे बड़े निर्णय लिए गए हैं। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर और कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने भी इस अवसर पर सीएम का आभार व्यक्त किया।

धार की रुखसार ने निकाह ठुकराकर स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया और वंशिका नाम रखा। उन्होंने खंडवा के विशाल राजपूत से विवाह कर कहा- हिंदू धर्म में नारी का सम्मान होता है। जानें पूरी कहानी।
By: Ajay Tiwari
Nov 05, 20254:50 PM

भोपाल-इंदौर स्टेट हाईवे पर 11 मील खजूरी जंक्शन पर ₹31 करोड़ की लागत से 850 मीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाइओवर बनेगा। यह फ्लाइओवर 2028 उज्जैन सिंहस्थ में ट्रैफिक मैनेजमेंट में अहम होगा।
By: Ajay Tiwari
Nov 05, 20254:27 PM

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ जनरल मैनेजर एके जैन (सीजीएम) को सीएम डॉ. मोहन यादव ने हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है।
By: Arvind Mishra
Nov 05, 20253:19 PM

केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं के शव बुधवार की सुबह पिकनिक स्पॉट भदभदा में पत्थरों के बीच फंसे मिले। छात्राओं की तलाश में सुबह से रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
By: Arvind Mishra
Nov 05, 20253:02 PM

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. अर्जुन सिंह की जयंती पर आज राजधानी भोपाल में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। राज्य विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुए कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के परिवारजनों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।
By: Arvind Mishra
Nov 05, 20252:34 PM
