केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं के शव बुधवार की सुबह पिकनिक स्पॉट भदभदा में पत्थरों के बीच फंसे मिले। छात्राओं की तलाश में सुबह से रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो छात्राओं के शव बुधवार की सुबह पिकनिक स्पॉट भदभदा में पत्थरों के बीच फंसे मिले।
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राओं के शव बुधवार की सुबह पिकनिक स्पॉट भदभदा में पत्थरों के बीच फंसे मिले। छात्राओं की तलाश में सुबह से रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। देर शाम परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए बच्चियों की तलाश शुरू की थी। शव मिलने के बाद अब यह पता लगाने जुटी है कि यह हादसा है या हत्या। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। वहीं परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 4 छात्राएं मंगलवार को जमतरा भदभदा घूमने गई थी। देर शाम तक जब छात्राएं घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाशना शुरू किया। सहेलियों से संपर्क किया तो पता चला कि वे भदभदा घूमने गई थीं। मगर वहां किसी बात को लेकर उनके बीच कुछ कहा सुनी हो गई। जिसके चलते दो छात्राएं तो अपने वाहन से लौट आईं, लेकिन दो छात्राएं नहीं लौटी है। इसके बाद पुलिस लापता बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी थी।
भदभदा में लापता बच्चियों के कपड़े और जूते मिलने के बाद तय किया गया था कि उन्हें पानी में तलाशा जाए। रेस्क्यू आॅपरेशन में सुबह श्रुति यादव और देवांशी के शव नदी के बीच लोहा पुल के पास पत्थरों के बीच मिले।
रांझी मानेगांव बुद्धू कच्छी का बाड़ा निवासी 14 वर्ष बच्ची देवांशी कोरी केंद्रीय विद्यालय खमरिया 9वीं की छात्रा अपनी अन्य तीन सहेलियों के साथ स्कूल में प्रोजेक्ट करने के नाम से निकाली और पिकनिक बनाने भदभदा जा पहुंची।
पुलिस दावा कर रही है कि चारों छात्राओं में श्रुति यादव, देवांशी कोरी, प्रतिज्ञा ठाकुर और आयुषी सोनवारे शामिल थीं। शाम के समय जब वे फॉल के पास घूम रही थीं, तभी श्रुति और देवांशी का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरीं। प्रतिज्ञा और आयुषी उस समय पास ही दूसरे स्थान पर घूम रही थीं और उन्हें इस हादसे की जानकारी नहीं हुई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।