×

जयंती... मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम अर्जुन सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. अर्जुन सिंह की जयंती पर आज राजधानी भोपाल में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। राज्य विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुए कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के परिवारजनों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।

By: Arvind Mishra

Nov 05, 20252:34 PM

view13

view0

जयंती... मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम अर्जुन सिंह को अर्पित की पुष्पांजलि

मुख्यमंत्री ने विधानसभा भवन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

  • अर्जुन सिंह ने प्रदेश के विकास की नींव मजबूत की थी

  • शिक्षा-सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. अर्जुन सिंह की जयंती पर आज राजधानी भोपाल में कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। राज्य विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुए कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी ने चुरहट विधायक और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के परिवारजनों के साथ पुष्पांजलि अर्पित की। सभा में उपस्थित नेताओं ने स्व. अर्जुन सिंह के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें दूरदर्शी, संवेदनशील और विकासोन्मुख नेता बताया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा-अर्जुन सिंह ने मप्र के विकास की नींव मजबूत की थी। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अर्जुन सिंह जैसे नेताओं ने राजनीति में जनसेवा को सर्वोपरि रखा।

अधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि

विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा, अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने स्व. अर्जुन सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।  

शाम को यादें अर्जुन सिंह समारोह

आज शाम को रवीन्द्र भवन में अर्जुन सिंह सद्भावना मंच द्वारा आयोजित यादें अर्जुन सिंह समारोह में महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा करेंगे।

मुशायरा और कवि सम्मेलन

आयोजन समिति के सचिव डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने बताया रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर रात आठ बजे से अखिल भारतीय मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।  

यह हस्तियां होंगी सम्मानित

अर्जुनसिंह अलंकरण से सप्रे संग्रहालय के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, पूर्व ओलंपियन हाकी खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद्र, कलाधर्मी पद्मश्री हरि चन्दनसिंह भट्टी और प्रसिद्ध कबीर लोक गायक पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया को सक्रिय योगदान के लिए अलंकृत किया जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल में आयकर विभाग का छापा: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर रेड, दिल्ली की टीम सक्रिय

भोपाल में आयकर विभाग का छापा: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर रेड, दिल्ली की टीम सक्रिय

भोपाल के माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग (Income Tax) की छापेमारी। दिल्ली की टीम खंगाल रही है दस्तावेज। जानिए EOW की पिछली कार्रवाई और वर्तमान स्थिति।

Loading...

Mar 11, 20266:09 PM

भोपाल: संगीतकार विवेक तिवारी की आत्महत्या, मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने का आरोप

भोपाल: संगीतकार विवेक तिवारी की आत्महत्या, मंगेतर पर लगाया दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने का आरोप

भोपाल के मशहूर संगीतकार और बालश्री अवॉर्डी विवेक तिवारी ने फांसी लगाकर जान दी। सुसाइड नोट में नाबालिग मंगेतर पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 11, 20265:30 PM

मंदिर के मेड़ पर निर्मित 18 मकानों को ननि ने जेसीबी से किया ध्वस्त

मंदिर के मेड़ पर निर्मित 18 मकानों को ननि ने जेसीबी से किया ध्वस्त

रीवा के चोरहटा स्थित रानीतालाब मंदिर की मेड़ पर बने 18 अवैध मकानों को नगर निगम ने जेसीबी से ध्वस्त किया। अतिक्रमण हटाकर प्रभावित परिवारों को पुनर्वास भवन में शिफ्ट किया गया, अब तालाब का सौंदर्यीकरण होगा।

Loading...

Mar 11, 20264:11 PM

जन्मोत्सव में हर्ष फायरिंग, चली गोली से युवती की दर्दनाक मौत

जन्मोत्सव में हर्ष फायरिंग, चली गोली से युवती की दर्दनाक मौत

सीधी जिले के मवई गांव में जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में चली गोली युवती के पेट में जा लगी। उपचार के लिए रीवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Loading...

Mar 11, 20264:08 PM

अवैध प्रेम में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश

अवैध प्रेम में पति की हत्या, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश

सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र में अंधी हत्या का खुलासा। पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Loading...

Mar 11, 20264:03 PM