मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के गंधिया में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया। ब्यौहारी में 30 बिस्तरीय अस्पताल, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और 1450 किमी लंबे राम वन गमन पथ की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शहडोल के ग्राम गंधिया में शबरी माता की प्रतिमा लोकार्पण और अन्य विकास कार्यों के भूमि-पूजन व लोकार्पण समारोह को सम्बोधित किया।
शहडोल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी स्थित ग्राम गंधिया (सीतामढ़ी धाम) में आयोजित जनजातीय हितग्राही सम्मेलन में शिरकत की। माता शबरी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने न केवल शबरी मैया की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया, बल्कि जिले के विकास के लिए 747.91 करोड़ रुपए की लागत वाले 139 विकास कार्यों की सौगात भी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माता शबरी को नमन करते हुए कहा कि उनके निस्वार्थ प्रेम और जूठे बेरों ने भगवान श्री राम को भी भावविभोर कर दिया था। उन्होंने कहा कि व्यक्ति का मूल्य जन्म से नहीं बल्कि उसके हृदय की पवित्रता से तय होता है। माता शबरी कोल समाज की कुलदेवी होने के साथ-साथ पूरे जनजातीय समाज के लिए आराध्य हैं। उनके सत्कर्मों ने पूरे वनवासी समाज का मान बढ़ाया है। इसी पावन स्मृति को सहेजने के लिए सरकार सीतामढ़ी धाम को एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करेगी।
प्रदेश सरकार ने भगवान श्री राम के वनवास काल के पथ को जीवंत करने के लिए 'श्री रामचंद्र पथ गमन न्यास' की स्थापना की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में 1450 किमी लंबा राम वन गमन पथ तैयार किया जा रहा है। चूंकि भगवान राम ने चित्रकूट में 11 वर्ष बिताए और गंधिया में भी 11 रातें ठहरे थे, इसलिए गंधिया को भी इस विकास योजना में शामिल किया गया है। गाँव के विकास के लिए तत्काल 80 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान 613 करोड़ रुपए से अधिक के 79 कार्यों का लोकार्पण और 134 करोड़ रुपए के 60 कार्यों का भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि 'पीएम जन-मन' और 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' के तहत करोड़ों के कार्य प्रगति पर हैं। सरकार जनजातीय नायकों की गौरव गाथाओं को अब शिक्षा के पाठ्यक्रम में भी शामिल कर रही है ताकि आने वाली पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।