मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल में 2300 करोड़ के सिंचाई कॉम्प्लेक्स, जैतपुर को नगर पंचायत बनाने और मेडिकल कॉलेज में सीट वृद्धि सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल के धनपुरी में वॉटर पार्क लोकार्पण तथा वनाधिकार पट्टा और हितलाभ वितरण समारोह को सम्बोधित किया।
धनपुरी, शहडोल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को शहडोल जिले के धनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए पिटारा खोल दिया। 'सच्चा वादा-पक्का काम' के संकल्प को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने 2300 करोड़ रुपए की लागत वाले शहडोल सिंचाई कॉम्प्लेक्स के निर्माण की घोषणा की। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से सोन नदी पर 4 माइक्रो सिंचाई प्रोजेक्ट तैयार होंगे, जिससे 122 गांवों की 50 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

जैतपुर नगर पंचायत: जैतपुर को अब नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा।
गीता भवन: विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी और कोचिंग सुविधाओं से लैस 'गीता भवन' का निर्माण होगा।
शिक्षा विस्तार: शहडोल मेडिकल कॉलेज में सीटों की वृद्धि और जैतपुर कॉलेज में कला एवं विज्ञान संकाय के नए भवनों का निर्माण।
बुनियादी ढांचा: 160 करोड़ की लागत से 45 किमी सड़क और 3 किमी लंबी मॉडल रोड का निर्माण।
खेल सुविधा: मिनी ओलंपिक मानकों पर आधारित अत्याधुनिक वॉटर पार्क और स्विमिंग पूल का लोकार्पण।
माता शबरी जयंती के अवसर पर डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति में जातिवाद का कोई स्थान नहीं है, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण श्री राम और माता शबरी का प्रेम है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए लाड़ली बहना, लखपति दीदी और रजिस्ट्री में 2% छूट जैसी योजनाओं को सरकार की प्राथमिकता बताया।
"वर्ष 2026 को हम 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मना रहे हैं। हमारा लक्ष्य खेती को लाभप्रद बनाना और किसानों को 30 लाख सोलर पंप देकर बिजली में आत्मनिर्भर बनाना है।"
- डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह