रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
नगर निगम की जद में आने वाले सरकारी संस्थानों पर करोड़ों का सेवा प्रभार पेडिंग हैं। सरकारी संस्थान राशि चुकाने में आनाकानी कर रहे हैं। इसके कारण नगर निगम का राजस्व नहीं बढ़ पा रहा है। 79 सरकारी संस्थानों पर 8 करोड़ 56 लाख रुपए बकाया है। इसमें से 10 सालों में सिर्फ 2 करोड़ 74 लाख ही नगर निगम को मिले। शेष 5 करोड़ 81 लाख आना बाकी है। सरकारी संस्थान यदि यह राशि नगर निगम को चुकाने की पहल करें तो खजाना बढ़ जाएगा। इससे रीवा शहर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।
आपको बता दें कि 10 साल पहले नगर निगम क्षेत्र में संचालित सरकारी संस्थानों पर भी टैक्स अधिरोपित किया गया था। इन सरकारी संस्थानों पर भी सेवा प्रभार लगाया गया था। किसी भी सरकारी संस्थान का संचालन करने पर उन्हें भवनों का टैक्स चुकाना अनिवार्य किया गया था। इस टैक्स को सेवा प्रभार की श्रेणी में रखा गया। सेवा प्रभार सभी विभागों पर लागू तो कर दिया गया लेकिन किसी ने समय पर टैक्स चुकाने की पहल नहीं की। अब भी कई ऐसे संस्थान हैं जिन्होंने एक फूटी कौड़ी सेवा प्रभार के रूप में नहीं दी। नगर निगम के राजस्व अधिकारी लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन विभागीय अधिकारी पहल नहीं कर रहे। इसके कारण पेडेंसी बढ़ती जा रही है। अब तक सर्वाधिक सेवा प्रभार की राशि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से ही मिली है। यह राशि भी डिप्टी सीएम की पहल से मिली थी। हालांकि इसके अलावा अन्य विभागों ने कोई पहल नहीं की। वर्तमान समय में भी 79 सरकारी संस्थानों पर करीब 5 करोड़ 81 लाख रुपए का बकाया है। यदि यह राशि नगर निगम के खाते में पहुंच जाए तो विकास कार्यों को गति मिल जाए। राजस्व नहीं बढ़ने के कारण ही नगर निगम की माली हालत खराब है। कर्ज तक लेना पड़ रहा है।
कई विभागों ने सेवा प्रभार की राशि जमा कर दी
बड़े बकायादार वाले विभागों ने नगर निगम का बकाया नहीं चुका। वहीं कई ऐसे विभाग ने जिन्होंने सेवा प्रभार चुकानें में देरी नहीं की। इन विभागों में अधीक्षक शासकीय केन्द्रीय जेल, जिला उपभोक्ता फोरम, नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय रीवा, कम्पनी कमांडर पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप, आईटी पार्क रीवा, मृगनयनी एम्पोरियम रीवा, पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध शाखा रीवा, प्रबंधक विंध्या रिट्रीट मप्र पर्यटन विभाग, प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रीवा शामिल हैं। इसके अलावा मॉडल साइंस कॉलेज पर 25 लाख 55 हजार रुपए से अधिक का सेवा प्रभार बकाया था। इसमें से सिर्फ 5 लाख ही जमा किया गया। इसी तरह इंजीनियरिंग कॉलेज पर 52 लाख 25 हजार से अधिक राशि बकाया थी। इसमें से 16 लाख 15 हजार रुपए जमा किए गए। इसके बाद भी 36 लाख बकाया है। टीआरएस कॉलेज ने 23 लाख चुकाया है। 23 लाख 38 हजार फिर भी बकाया है। पशु चिकित्सा महाविद्यालय ने 43 लाख 21 हजार जमा किया। 23 लाख 73 हजार बकाया है। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज पर 1 करोड़ 99 लाख रुपए बकाया था। इसमें से 1 लाख 35 हजार रुपए जमा किया गया है। शेष 64 लाख अब भी बकाया है।
किस सरकारी विभाग और संस्थान पर कितना सेवा प्रभार है बकाया
सरकारी संस्थान बकाया राशि

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।
कोविड काल में स्थापित जिला अस्पताल के दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से बंद हैं। स्टेबलाइजर खराब होने से उत्पादन ठप है। मरम्मत पर डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान, मरीजों की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ी।
नगर निगम ने अशोक बाजार, पुरानी गल्ला मंडी और पीडब्ल्यूडी परिसर को आधुनिक बनाने के लिए 337 करोड़ की योजना तैयार की। वहीं, आपत्तियों के बीच क्राइस्ट ज्योति स्कूल ने 82.63 लाख रुपये संपत्ति कर जमा किया।
सतना ओवरब्रिज पर जाम, खराब सड़क और फुटपाथ पर वाहनों के कब्जे ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। 700 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग रहे हैं, जिम्मेदारों की निगरानी नदारद है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह