कोविड काल में स्थापित जिला अस्पताल के दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से बंद हैं। स्टेबलाइजर खराब होने से उत्पादन ठप है। मरम्मत पर डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान, मरीजों की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल की ऑक्सीजन व्यवस्था एक बार फिर तकनीकी खराबी की गिरफ्त में है। कोविड काल में मरीजों की जान बचाने के लिए लगाए गए दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट पिछले एक सप्ताह से बंद पड़े हैं। दोनों प्लांटों के 150-150 केवीए के स्टेबलाइजर खराब होने से आॅक्सीजन उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती मरीजों की सांसें एलएमओ प्लांट और ऑक्सीजन सिलेंडरों के सहारे चल रही हैं। हैरानी की बात यह है कि करीब तीन महीने पहले ही दोनों प्लांटों की सर्विसिंग कराई गई थी। इसके पहले भी ये प्लांट करीब 6 महीने तक बंद थे। काफी मशक्कत के बाद इन्हें दोबारा चालू कराया गया, लेकिन कुछ ही महीनों में फिर तकनीकी खराबी ने इनकी उपयोगिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि लाखों रुपये खर्च कर स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट आखिर बार-बार बंद क्यों पड़ रहे हैं?
वीडियो कॉल पर दिखाई खराबी, डेढ़ लाख का खर्च
स्टेबलाइजर में आई खराबी को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने भोपाल के इंजीनियर से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया है। इंजीनियर को दोनों स्टेबलाइजर की स्थिति दिखाई गई है। शुरुआती आंकलन में इनकी मरम्मत पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इंजीनियर द्वारा एस्टीमेट भेजे जाने के बाद ही मरम्मत की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी, तब तक दोनों प्लांटों से आॅक्सीजन उत्पादन शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
कोविड में लगाए थे दो हजार एलपीएम क्षमता के प्लांट
कोरोना संक्रमण के दौरान वर्ष 2021 में जिला अस्पताल में एक-एक हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता के दो पीएसए आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए थे।
आईसीयू में सबसे ज्यादा खपत, रोजाना 500 एमएमडब्ल्यूसी की जरूरत
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार के दौरान प्रतिदिन औसतन 500 एमएमडब्ल्यूसी ऑक्सीजन की खपत होती है। इसमें सबसे अधिक जरूरत 24 बेड के आईसीयू में पड़ती है। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर में एनेस्थीसिया देने के दौरान भी ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। ऐसे में दोनों पीएसए प्लांटों का बंद होना अस्पताल की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ा रहा है।
सवालों के घेरे में रख-रखाव


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।
कोविड काल में स्थापित जिला अस्पताल के दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से बंद हैं। स्टेबलाइजर खराब होने से उत्पादन ठप है। मरम्मत पर डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान, मरीजों की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ी।
नगर निगम ने अशोक बाजार, पुरानी गल्ला मंडी और पीडब्ल्यूडी परिसर को आधुनिक बनाने के लिए 337 करोड़ की योजना तैयार की। वहीं, आपत्तियों के बीच क्राइस्ट ज्योति स्कूल ने 82.63 लाख रुपये संपत्ति कर जमा किया।
सतना ओवरब्रिज पर जाम, खराब सड़क और फुटपाथ पर वाहनों के कब्जे ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। 700 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग रहे हैं, जिम्मेदारों की निगरानी नदारद है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।