नगर निगम ने अशोक बाजार, पुरानी गल्ला मंडी और पीडब्ल्यूडी परिसर को आधुनिक बनाने के लिए 337 करोड़ की योजना तैयार की। वहीं, आपत्तियों के बीच क्राइस्ट ज्योति स्कूल ने 82.63 लाख रुपये संपत्ति कर जमा किया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के 3 प्रमुख बाजारों के कायाकल्प की तैयारी है। अशोक बाजार, पुरानी गल्ला मंडी और पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास आधुनिक व्यावसायिक परिसर विकसित करने के लिए नगर निगम ने अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) के तहत 337 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है। इसमें प्रभावित मौजूदा दुकानदारों को नए परिसरों में दुकान आवंटन के दौरान प्राथमिकता देने का प्रावधान है। रविवार को आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने तीनों स्थलों का निरीक्षण कर उपलब्ध भूमि, दुकानों और आवागमन की स्थिति का जायजा लिया। परियोजना में 353 दुकानें, 165 वेंडिंग स्पेस और 43 आवासीय इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही 200 चारपहिया और 150 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। योजना में करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र की सड़कों का सुधार, व्यवस्थित फुटपाथ, ढकी नालियां, भूमिगत विद्युत लाइनें और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव है। परिसरों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम भी होंगे। परियोजना का उद्देश्य बाजारों में पार्किंग, यातायात और जल निकासी की समस्याओं को दूर कर व्यापारिक क्षेत्रों को आधुनिक स्वरूप देना है।
आपत्तियों के बीच क्राइस्ट ज्योति स्कूल ने जमा किया 82.63 लाख का संपत्ति कर
नगर निगम ने संपत्ति कर के बड़े बकायादारों से वसूली का अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में क्राइस्ट ज्योति स्कूल प्रबंधन ने संपत्ति कर के रूप में 82 लाख 63 हजार 474 रुपये का चेक नगर निगम को सौंपा है। खास बात यह है कि स्कूल प्रबंधन ने कर संबंधी अपनी आपत्तियां बरकरार रखते हुए यह राशि जमा कराई है। नगर निगम ने बड़े संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं। राजस्व अमले को संबंधित बकायादारों से संपर्क कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। निगम का लक्ष्य बड़े बकायादारों से लंबित कर की वसूली कर राजस्व बढ़ाना है। निर्धारित समय में बकाया कर जमा नहीं करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में निगम सख्ती बरतने की तैयारी में है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।
कोविड काल में स्थापित जिला अस्पताल के दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से बंद हैं। स्टेबलाइजर खराब होने से उत्पादन ठप है। मरम्मत पर डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान, मरीजों की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ी।
नगर निगम ने अशोक बाजार, पुरानी गल्ला मंडी और पीडब्ल्यूडी परिसर को आधुनिक बनाने के लिए 337 करोड़ की योजना तैयार की। वहीं, आपत्तियों के बीच क्राइस्ट ज्योति स्कूल ने 82.63 लाख रुपये संपत्ति कर जमा किया।
सतना ओवरब्रिज पर जाम, खराब सड़क और फुटपाथ पर वाहनों के कब्जे ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। 700 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग रहे हैं, जिम्मेदारों की निगरानी नदारद है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।