जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जबलपुर से अपना जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। मृतका अपनी बहन व अन्य लोगों के साथ आई थी। इस संंबंध में मैहर कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने बताया कि जबलपुर जिले के माढौताल थाना क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती का जन्मदिन सोमवार को था। वह अपना जन्मदिन मनाने अपनी सगी बड़ी बहन व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रविवार को मैहर पहुंची। युवती ने जन्मदिन मनाने के लिए मैहर जाने के बारे में परिजनों को नहीं बताया। रविवार को युवती अपनी बड़ी बहन, प्रेमी और प्रेमी की सहेली के अलावा दो अन्य युवकों के साथ मैहर पहुंची।
चित्रकूट एक्सप्रेस से मैहर पहुंचकर सभी लोग मैहर पहुंचे। स्टेशन में खाना खाने के उपरांत सभी आॅटो से देवीजी मंदिर के नजदीक स्थित होटल आस्था यात्री निवास पहुंचे। युवती और उसके साथ आए लोगों ने तीन कमरे बुक कराए। युवती अपने प्रेमी के साथ एक कमरे में रुकी जबकि दूसरे कमरे में उसकी सहेली अपने पे्रमी के साथ और तीसरे कमरे में युवती की बड़ी बहन दो अन्य दोस्तों के साथ रुकी। सोमवार की सुबह 4 बजे के करीब तबियत बिगड़ी। तब युवती को उसके कथित प्रेमी और बड़ी बहन एवं साथ आए लोगों के द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
मेडिकल स्टाफ से बहस, कराया गया पीएम
सिविल अस्पताल में युवती को मृत घोषित किए जाने के बाद उसके कथित प्रेमी, बड़ी बहन व अन्य लोगों ने शव को जबलपुर ले जाने के लिए अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा मृतका के परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। तत्पश्चात शव का पीएम कराया गया। मैहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में यह तथ्य सामने आए कि शारीरिक संबंध बनाने के दौरान प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग होने लगी जिससे पीड़िता की तबियत बिगड़ी और वह उल्टी करने लगी। शार्ट पीएम रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि अनाज का दाना फसने के दौरान हृदयघात से जान जाने की आशंका है। मौत की सही वजह जानने के लिए विस्तृत पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
डीबीआर जब्त, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह के निर्देश पर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। एफएसएल अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने होटल के कमरे की जांच कर बेड की चादर व अन्य सामानों को जब्त किया है। मैहर कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह परिहार ने बताया कि बिसरा प्रिजर्व किया गया है। मृतका के पहने गए कपड़े को भी जब्त किया गया है। आस्था लॉज के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें मृतका को उसकी बहन समेत सात लोग होटल में प्रवेश करते और तबियत बिगड़ने पर उसे गोद में उठाकर अस्पताल ले जाते दिख रहे हैं। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर जब्त कर लिया गया है। मृतका अपने कथित प्रेमी, सगी बड़ी बहन, मौसेरी बहन और उसके प्रेमी व दो अन्य युवकों के साथ जबलपुर से मैहर आई थी। मर्ग कायम कर घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जा रही है।

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।
कोविड काल में स्थापित जिला अस्पताल के दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से बंद हैं। स्टेबलाइजर खराब होने से उत्पादन ठप है। मरम्मत पर डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान, मरीजों की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ी।
नगर निगम ने अशोक बाजार, पुरानी गल्ला मंडी और पीडब्ल्यूडी परिसर को आधुनिक बनाने के लिए 337 करोड़ की योजना तैयार की। वहीं, आपत्तियों के बीच क्राइस्ट ज्योति स्कूल ने 82.63 लाख रुपये संपत्ति कर जमा किया।
सतना ओवरब्रिज पर जाम, खराब सड़क और फुटपाथ पर वाहनों के कब्जे ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। 700 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग रहे हैं, जिम्मेदारों की निगरानी नदारद है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह