श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
विंध्य क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय, रीवा से संबद्ध सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार आधुनिक न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक के माध्यम से ब्रेन एन्यूरिज्म से पीड़ित मरीज का सफल उपचार किया गया है।
इस अत्याधुनिक प्रक्रिया के माध्यम से मऊगंज जिले के बुद्धा निवासी 65 वर्षीय मरीज रनिया रामदरश पटेल का सफल प्रोसीजर किया गया। उपचार के बाद मरीज की स्थिति स्थिर एवं संतोषजनक है। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस तरह की जटिल प्रक्रिया के लिए अब तक विंध्य क्षेत्र के मरीजों को भोपाल, दिल्ली, नागपुर एवं अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों में जाना पड़ता था। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निरंतर प्रयास एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की प्रतिबद्धता रही है। डीन डॉ. शशिधर प्रसाद गर्ग के मार्गदर्शन तथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के संचालक एवं कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. वीडी त्रिपाठी के विशेष सहयोग से कार्डियोलॉजी विभाग की आधुनिक कैथलैब में यह जटिल प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विंध्य के मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ
रीवा में इस अत्याधुनिक उपचार की सफल शुरूआत से विंध्य क्षेत्र में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा मिली है। इस सुविधा को नियमित रूप से संचालित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। इसके नियमित संचालन से रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी। इससे समय, यात्रा की परेशानी और उपचार पर होने वाले अतिरिक्त आर्थिक खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम का सराहनीय योगदान
इस जटिल प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाली टीम में न्यूरोसर्जरी विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रंजीत कुमार झा तथा भोपाल से आए विशेषज्ञ डॉ. निशांत शुक्ल, डॉ. पंकज सिंह चौहान, डॉ. सोनपाल जिंदल, डॉ. ऋषि कुमार गर्ग एवं डॉ. दिनेश कुमार पटेल शामिल रहे। इसके अतिरिक्त एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. लाल, डॉ. रवि, डॉ. राजीव, डॉ. आलोक सिंह एवं सीनियर रेजिडेंट डॉ. नेहा परिहार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं ओटी टेक्नीशियन आशीष विश्वकर्मा एवं एनेस्थीसिया टेक्नीशियन अर्पित सिंह चंदेल ने भी प्रक्रिया को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया।
क्या है ब्रेन एन्यूरिज्म और क्यों जरूरी है समय पर उपचार
ब्रेन एन्यूरिज्म मस्तिष्क की किसी रक्तवाहिनी की दीवार कमजोर होने के कारण उसमें गुब्बारे जैसी सूजन बन जाने की स्थिति है। इसके फटने पर मस्तिष्क में गंभीर रक्तस्राव (ब्रेन हेमरेज) हो सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है। इंडोवैस्कुलर क्वाइलिंग एवं फ्लो डायवर्टर प्लेसमेंट आधुनिक न्यूरो-इंटरवेंशनल उपचार तकनीकें हैं। इनमें रक्तवाहिनियों के भीतर कैथेटर के माध्यम से पहुंचकर विशेष उपकरणों की सहायता से एन्यूरिज्म का उपचार किया जाता है। इन प्रक्रियाओं में सामान्यत: सिर की बड़ी चीर-फाड़ की आवश्यकता नहीं होती और मरीज की स्थिति एवं एन्यूरिज्म की प्रकृति के अनुसार उपचार की तकनीक निर्धारित की जाती है।
जन-जागरूकता जरूरी
चिकित्सकों के अनुसार अचानक अत्यधिक तेज सिरदर्द, उल्टी, आंखों से धुंधला दिखाई देना, गर्दन में अकड़न अथवा बेहोशी जैसे लक्षण गंभीर मस्तिष्क संबंधी समस्या के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए तथा तत्काल नजदीकी अस्पताल में चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इस जटिल न्यूरो-इंटरवेंशनल प्रक्रिया की पहली सफल शुरूआत न केवल श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि रीवा को क्षेत्रीय स्तर पर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।
कोविड काल में स्थापित जिला अस्पताल के दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से बंद हैं। स्टेबलाइजर खराब होने से उत्पादन ठप है। मरम्मत पर डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान, मरीजों की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ी।
नगर निगम ने अशोक बाजार, पुरानी गल्ला मंडी और पीडब्ल्यूडी परिसर को आधुनिक बनाने के लिए 337 करोड़ की योजना तैयार की। वहीं, आपत्तियों के बीच क्राइस्ट ज्योति स्कूल ने 82.63 लाख रुपये संपत्ति कर जमा किया।
सतना ओवरब्रिज पर जाम, खराब सड़क और फुटपाथ पर वाहनों के कब्जे ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। 700 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग रहे हैं, जिम्मेदारों की निगरानी नदारद है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।