छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।

हाइलाइट्स
छतरपुर, स्टार समाचार वेब
ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम हतना में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। करीब पांच घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने पहले ट्रैक्टर और फिर दोनों शवों को बाहर निकाला।
घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के बाद सोमवार सुबह पूर्व विधायक आलोक चतुवेर्दी पज्जन, नीरज दीक्षित ने जिला अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। रविवार शाम करीब 4 बजे किसान संतोष यादव (35) अपने 10 वर्षीय बेटे दुर्गेश यादव के साथ जंगल हार स्थित खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में बने करीब 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया, जिसमें लगभग 20 फीट पानी भरा था। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद किसान की 12 वर्षीय बेटी राशि ने पिता और भाई को कुएं में गिरते देखा और शोर मचाकर परिजनों को खबर दी। पास के खेत में सिंचाई कर रहे बड़े भाई देशराज यादव तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ओरछा रोड थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू किया। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद पहले ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया और फिर पिता-पुत्र के शवों को कुएं से निकाला जा सका।
हादसे की खबर मिलते ही देर रात क्षेत्रीय विधायक ललिता यादव और पूर्व विधायक आलोक चतुवेर्दी के पुत्र मिक्की चतुवेर्दी घटनास्थल पहुंचे तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में डॉ. रवि सोनी ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया।
इस दौरान पूर्व विधायक आलोक चतुवेर्दी और पूर्व विधायक नीरज दीक्षित भी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिलकर दुख साझा किया व सहायता का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पहली बार न्यूरो-इंटरवेंशनल तकनीक से ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल उपचार हुआ। मऊगंज के 65 वर्षीय मरीज को मिली राहत, अब विंध्य के मरीजों को बड़े शहरों की दौड़ से राहत मिलने की उम्मीद।
रीवा नगर निगम के 79 सरकारी संस्थानों पर 5.81 करोड़ रुपये सेवा प्रभार बकाया है। दस साल में 8.56 करोड़ की मांग के मुकाबले महज 2.74 करोड़ मिले। वसूली नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित हैं।
रीवा नगर निगम की एमआईसी बैठक में अर्जुन सिंह की प्रतिमा, बीहर रिवर फ्रंट हस्तांतरण और कर्मचारियों के सेवा लाभ पर फैसले हुए। पीएम आवास के पात्र हितग्राहियों को 44.10 लाख रुपये निगम निधि से मिलेंगे।
छतरपुर के ग्राम हतना में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर 70 फीट गहरे कुएं में गिर गया। हादसे में किसान और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। पांच घंटे चले रेस्क्यू के बाद शव निकाले गए।
जबलपुर से जन्मदिन मनाने मैहर आई 21 वर्षीय युवती की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी डीबीआर, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
बीटीआई के सामने 6500 वर्गफीट सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। विरोध के चलते कुछ मकानों पर कार्रवाई रुकी। कथित फर्जी पट्टे और राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी की जांच की मांग उठी।
कोविड काल में स्थापित जिला अस्पताल के दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट एक सप्ताह से बंद हैं। स्टेबलाइजर खराब होने से उत्पादन ठप है। मरम्मत पर डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान, मरीजों की निर्भरता एलएमओ और सिलेंडरों पर बढ़ी।
नगर निगम ने अशोक बाजार, पुरानी गल्ला मंडी और पीडब्ल्यूडी परिसर को आधुनिक बनाने के लिए 337 करोड़ की योजना तैयार की। वहीं, आपत्तियों के बीच क्राइस्ट ज्योति स्कूल ने 82.63 लाख रुपये संपत्ति कर जमा किया।
सतना ओवरब्रिज पर जाम, खराब सड़क और फुटपाथ पर वाहनों के कब्जे ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। 700 मीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट लग रहे हैं, जिम्मेदारों की निगरानी नदारद है।
कार्तिक पूर्णिमा पर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरु जी के सानिध्य में पांचवीं नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूजन-अर्चन कर यात्रा में सहभागिता की और सनातन संस्कृति व नर्मदा स्वच्छता का संदेश दिया।