सतना जिले के प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र धारकुंडी आश्रम के संस्थापक परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए आश्रम में रखी गयी।

सतना. स्टार समाचार वेब
सतना जिले के प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र धारकुंडी आश्रम के संस्थापक परमहंस स्वामी सच्चिदानंद महाराज की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए आश्रम में रखी गयी। महाराजश्री के अंतिम दर्शन करने विंध्य और पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में अनुयायी आश्रम पहुंचे। भक्त अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए व्याकुल दिखे, समूचा आश्रम 'स्वामी जी अमर रहें' के जयघोष से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

महाराज श्री के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा पांच बजे हेलीकॉप्टर से धारकुंडी पहुंचे। इसके पहले उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आश्रम पहुँचकर महाराज श्री के चरणों में पुष्प अर्पित किए। उन्होंने इस क्षति को आध्यात्मिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के अलावा राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार नगर निगम परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह तोमर और संजय पटारिया सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक आश्रम पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्वयं चुनी थी समाधि की भूमि
कहा जा रहा है कि स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने अपने जीवनकाल में ही अपनी समाधि का स्थान स्वयं चुन लिया था। सोमवार को आश्रम के गर्भगृह में पूर्ण वैदिक विधि-विधान और संतों की उपस्थिति में उन्हें समाधि दी जाएगी। इस ऐतिहासिक और भावुक क्षण का साक्षी बनने के लिए उनके गुरु भाई, सक्तेशगढ़ आश्रम के प्रख्यात संत स्वामी अडगड़ानंद महाराज भी धारकुंडी पहुँच चुके हैं। साथ ही श्री श्री 1008 रामायण महाराज और विजय महाराज सहित देश भर से कई अन्य संत भी वहाँ उपस्थित हैं।
धारकुंडी: प्रकृति और अध्यात्म की तपोस्थली
धारकुंडी आश्रम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और प्राचीन महत्ता के लिए जाना जाता है। घने जंगलों के बीच स्थित यह स्थान अघमर्षण तीर्थ के रूप में विख्यात है, जिसका संबंध पांडवों के वनवास काल से माना जाता है। यहाँ की अविरल जलधारा (धार) और पवित्र कुंडी आध्यात्मिक शांति प्रदान करती है। चित्रकूट की 84 कोस परिक्रमा का यह एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहाँ आज भी श्रद्धालुओं की अटूट आस्था जुड़ी हुई है।
यह भी पढे़ं..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।