भोज मुक्त विश्वविद्यालय से जुड़े शासकीय जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय चितरंगी में छात्रों को मिलने वाली निःशुल्क पुस्तकें प्रबंधन की लापरवाही के कारण कूड़े की तरह पड़ी हुई हैं। आरोप है कि प्राचार्य राममिलन प्रजापति और प्रभारी विजय शंकर पांडेय छात्रों से अवैध वसूली करते हैं और शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर चुके हैं। सवाल यह है कि क्या विश्वविद्यालय प्रबंधन भ्रष्टाचार और उदासीनता पर नकेल कस पाएगा?

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
शासकीय जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय चितरंगी के भोज मुक्त विश्विद्यालय का अध्ययन केंद्र संचालित है, ताकि विद्यार्थियों को सुलभ एवं आसान उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। बताया जा रहा है कि भोज मुक्त अंतर्गत संचालित शैक्षणिक अध्ययन केन्द्र के प्रभारी विजय शंकर पांडेय है। आरोप है कि भोज मुक्त के विद्यार्थियों पुस्तके वितरित नहीं की गई है, प्रबंधन की लापरवाही की वजह से पुस्तके कूड़े के रूप में दम तोड़ रही है।
सूत्रों की मानें तो श्री पाण्डेय के अजब-गजब एवं बड़े-बड़े कारनामें भी जन चर्चा में सुनने को मिलते रहते है। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना इनके लिए आम बात हो चुकी है। बताया जा रहा है कि उक्त समस्त गतिविधियां महाविद्यालय के प्राचार्य राममिलन प्रजापति के इशारे पर ही संपन्न की जाती है और तो और जानकारी यह भी मिली है कि पुस्तक वितरण करते वक़्त संबंधित विद्यार्थियों से अवैध वसूली भी की जाती है। यदि लेन-देन के मामले में श्री पांडेय एवं प्राचार्य की बात पर विद्यार्थी खरे नहीं उतरते हैं, तो विद्यार्थियों को परेशान करने में कोई कोर-कसर नही छोड़ते है। गौरतलब हो कि सरकार की की मंशा है की विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित की जाए ताकि बिना किसी परेशानी के विद्यार्थी प्राप्त पुस्तकों का अध्ययन कर सकें। कालेज प्रबंधन की लापरवाही से किताबें कूड़े की तरह अव्यस्थित रूप से रखी गई है, जो अव्यवस्था पर तरह-तरह के सवाल खड़ा कर रहा है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन एवं जिम्मेदारों की उदासीनता मानी जाय या लापरवाही जो विद्यार्थियों को को किताब न बाँटकर कूड़े की तरह अवस्थित रूप से फेकी हुई हैं।
सूत्र बताते है कि महाविद्यालय के ऊपर जिला प्रशासन एवं लीड प्रबंधन का नियंत्रण एवं देखरेख न होने से निरंकुश प्राचार्य राममिलन प्रजापति एवं विजय शंकर पांडेय हर सप्ताह मे शुक्रवार को घर की ओर प्रस्थान कर जाते है और मंगलवार को आते है। ऐसे में विद्यार्थियों की पठन-पाठन के साथ अन्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं, और तो और हर सत्र हर कक्षाओं का संचालन भी नही हो पा रहा है, साथ ही भोज मुक्त विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा अन्य व्यवस्था हेतु जारी की गई राशियों का भी व्यापक तरीके से निजी स्वार्थ में उपयोग किए जाने का आरोप लगा है। अब देखने वाली बात यह होगी की क्या विश्वविद्यालय प्रबंधन उक्त प्राचार्य एवं अतिथि विद्वान के ऊपर निरंकुश लग पाएगा या ऐसे ही भ्रष्टाचार के खेल का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।
मेरे पास किसी भी प्रकार का वित्तीय प्रभार नही है, ऐसे में निजी स्वार्थ में उपयोग का सवाल ही नही उठता। वहीं पुस्तक वितरण में की जा रही लापरवाही में सुधार किया जायेगा, विद्यार्थी आएंगे तो उन्हें पुस्तकें वितरित की जाएंगी।
राममिलन प्रजापति, प्राचार्य, शासकीय जगन्नाथ सिंह स्मृति महाविद्यालय चितरंगी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।