रीवा-प्रयागराज मार्ग स्थित सोहागी झिरिया टोल प्लाजा पर अवैध वसूली और कर्मचारियों की दबंगई के खिलाफ ट्रक चालकों ने जमकर हंगामा किया। देर रात सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ट्रक ड्राइवरों का आरोप है कि कर्मचारियों द्वारा 300–500 रुपये जबरन वसूले जाते हैं और इंकार करने वालों को परेशान किया जाता है। नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं, फिर भी प्रशासन और परिवहन विभाग खामोश हैं।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
रीवा-प्रयागराज मार्ग पर स्थित सोहागी झिरिया टोल प्लाजा एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। बीती रात लगभग 2 बजे कई ट्रक चालकों ने अवैध वसूली और कर्मचारियों की दबंगई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सड़क पर वाहन खड़ा कर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा को शांत कराते हुये यातायात को बहाल कराया।
ट्रक ड्राइवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टोल कर्मचारियों की मनमानी चरम पर है। यहां पर अंडरलोड (कम वजन) वाहन को भी जानबूझकर ओवरलोड बताकर रोका जाता है और चालकों से 300 से 500 रुपये तक की जबरन वसूली की जाती है। जो चालक पैसे दे देता है, उसका वाहन तुरंत छोड़ दिया जाता है, जबकि इंकार करने वालों के मोबाइल और वाहन के कागजात तक रख लिए जाते हैं और काटा कराने की धमकी दी जाती है। ट्रक ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि यह धंधा लंबे समय से लगातार चल रहा है। आए दिन टोल प्लाजा पर छोटे-बड़े विवाद होते रहते हैं। प्रशासन और परिवहन विभाग की चुप्पी ने कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं। चालकों का कहना है कि टोल का असली उद्देश्य सरकार के राजस्व की वसूली है, लेकिन यहां व्यक्तिगत
स्वार्थ साधे जा रहे हैं।
जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
जनता और ट्रक चालकों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से सीधा सवाल किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से झिरिया टोल प्लाजा पर चल रही अवैध वसूली और तानाशाही पर आज तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। चालकों ने विरोध किया तो उनके खिलाफ ही एक्शन लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जिससे जाहिर है कि जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में यहां पर अवैध वसूली का खेल चल रहा है।
नियमों की खुलेआम धज्जियां
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जारी नियमों के अनुसार किसी भी वाहन को टोल बूथ पर 10 सेकंड से अधिक रोका नहीं जा सकता। यदि ऐसा होता है तो वाहन को बिना शुल्क दिए आगे बढ़ने की अनुमति है। इसके अलावा कतार कभी भी 100 मीटर से लंबी नहीं होनी चाहिए। लेकिन झिरिया टोल प्लाजा पर इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां वाहनों को मिनटों नहीं बल्कि घंटों तक रोककर खड़ा कर दिया जाता है, जिससे एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों तक को बाधा का सामना करना पड़ता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कान्हा नेशनल पार्क हमारे देश का नहीं, पूरे एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। सघन वनों से आच्छादित कान्हा नेशनल पार्क मुख्यत बाघ, चीता, लकड़बग्घा, हाथी एवं अन्य कई वन्य जीवों से समृद्ध है।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी इंटरनेट संचार व्यवस्था में बदलाव की बड़ी और सख्त पहल की है। बढ़ते साइबर हमलों और अनधिकृत एक्सेस के खतरे को देखते हुए सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं। इसके तहत राज्य के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वदेशी मेल प्लेटफॉर्म जोहो का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू सेवा संकल्प अभियान का समापन 17 अक्टूबर को होगा। अभियान के तहत हुए कार्यों पर सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
बड़वानी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को अहंकार से दूर रहने की नसीहत दी। जानें उन्होंने संगठन, मेडिकल कॉलेज और कांग्रेस पर क्या कहा।