भोपाल में कांग्रेस का उपवास-धरना: जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोकने और मणिकर्णिका घाट विवाद पर मोदी सरकार की कड़ी निंदा की

कांग्रेस ने राजधानी में धरना दिया।
भोपाल:स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का रोशनपुरा चौराहा शुक्रवार को राजनीतिक गहमागहमी का केंद्र रहा। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर सनातन परंपराओं और साधु-संतों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय उपवास और धरना प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC Chief) जीतू पटवारी भी विशेष रूप से शामिल हुए।
धरने में जीतू पटवारी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से सनातन धर्म में जगतगुरु शंकराचार्य का स्थान सर्वोच्च रहा है, लेकिन वर्तमान सरकार उनसे 'प्रमाण पत्र' मांग रही है। पटवारी ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को गंगा स्नान करने से रोका गया, जो भारतीय इतिहास में अभूतपूर्व और अपमानजनक है।
उन्होंने सवाल किया- "हिंदू हितों का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने आखिर किस दुस्साहस से शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका? यह भारत की अस्मिता और करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है।"
कांग्रेस ने काशी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट पर हो रही तोड़फोड़ और साधु-संतों के साथ कथित दमनात्मक कार्रवाई को लेकर भी नाराजगी जताई। पटवारी ने कहा कि साधु-संतों और बटुकों के साथ दुर्व्यवहार के जो दृश्य सामने आए हैं, वे विचलित करने वाले हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक नहीं, बल्कि सीधे तौर पर आस्था से जुड़ा विषय बताया।
जीतू पटवारी ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भाजपा धर्म का उपयोग केवल सत्ता पाने के लिए करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि भले ही सत्ता के रसूख में आज दोषियों को सजा न मिले, लेकिन सनातन परंपराओं के साथ खिलवाड़ करने वालों को उनके कर्मों का फल जरूर भुगतना पड़ेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के 'हिंदू विरोधी' चेहरे को जनता के सामने बेनकाब करना जारी रखेंगे।
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह