मध्यप्रदेश कैडर के अनुभवी और कई जिलों में कप्तान की भूमिका निभा चुके आईपीएस अभिषेक तिवारी ने अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। तिवारी पिछले दो वर्षों से दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे।

अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश कैडर के अनुभवी और कई जिलों में कप्तान की भूमिका निभा चुके आईपीएस अभिषेक तिवारी ने अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। तिवारी पिछले दो वर्षों से दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। सागर में दीवार गिरने से हुई 9 बच्चों की मौत के बाद उन्हें पद से हटाया गया था, जिसके बाद वे दिल्ली चले गए थे। दरअसल, आईपीएस अभिषेक तिवारी ने सेवा से इस्तीफा देते हुए वीआरएस मांगा है। वे वर्तमान में प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। इसी दौरान उनके वीआरएस की खबर सामने आई है। इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया है।
राष्ट्रपति पदक से हो चुके सम्मानित
मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ व 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी दो बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हो चुके हैं। बालाघाट पोस्टिंग के दौरान नक्सलियों के एनकाउंटर में अहम भूमिका व अद्म्य साहस के लिए राष्ट्रपति सम्मान दिया गया था। बता दें कि इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया गया है।
एनटीआरओ में डेप्युटेशन पर दे रहे सेवाएं
आईपीएस तिवारी वर्तमान में नेशनल टेक्निकल रिसर्च आगेर्नाइजेशन ( एनटीआरओ) में डेप्युटेशन पर सेवाएं दे रहे हैं। इसके पहले वे मध्य प्रदेश में बालाघाट, सागर सहित तीन जिलों में बतौर पुलिस अधीक्षक पदस्थ रहे हैं।
शानदार करियर और वीरता पदक
अभिषेक तिवारी की पहचान एक सख्त और नवाचारी अधिकारी के रूप में रही है। मध्यप्रदेश के बालाघाट जैसे चुनौतीपूर्ण जिले में बतौर एसपी उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें दो बार राष्ट्रपति पदक से नवाजा जा चुका है।
साइबर तकनीक के क्षेत्र में काम करेंगे
आधिकारिक तौर पर अभिषेक तिवारी ने निजी कारणों से नौकरी छोड़ने की बात कही है, लेकिन प्रशासनिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भविष्य में साइबर टेक्नालॉजी के क्षेत्र में कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी यह खुलकर सामने नहीं आ सका कि उनके इस्तीफे के पीछे की असली वजह क्या है।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह