सतना में कांग्रेस ने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर बड़ा राजनीतिक बदलाव किया है। विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का अध्यक्ष और आरिफ इकबाल सिद्दीकी को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। निर्णय से कार्यकर्ताओं में आश्चर्य और आक्रोश देखने को मिल रहा है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कांग्रेस ने शनिवार को बहुप्रतिक्षित अपने जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी। इसमें पांच विधायकों को भी पार्टी ने संगठन की कमान सौंपी है। जिन विधायकों को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है उनमें सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा डब्बू का नाम भी शामिल है। विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि विधायक की पसंद आरिफ इकबाल सिद्दीकी को शहर कांग्रेस कमेटी का मुखिया बनाया गया है। कांग्रेस के ग्रामीण व शहर अध्यक्षों के नामों की घोषणा के साथ ही कांग्रेसी आश्चर्यचकित हैं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि इस तरह से संगठन के मुखिया की घोषणा होगी। शहर अध्यक्ष के लिए आरिफ इकबाल को विधायक की पसंद के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन माना यह जा रहा था कि पार्टी के वर्षों पुराने अन्य दावेदारों के मुकाबले आरिफ इकबाल पर पार्टी दांव लगाती है या नहीं। आरिफ इकबाल को लेकर चल रही तमाम अटकलों को विराम देते हुए जहां संगठन ने उन्हें शहर की कमान सौंप दी वहीं विधायक को भी ग्रामीण की जिम्मेदारी देने से कुछ हद तक पार्टी कार्यकर्ता आश्चर्य में हैं।
लोस व मेयर का टिकट भी मिल चुका है & सतना से दो बार के विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को दूर-दूर तक अध्यक्ष के दावेदारों में नहीं माना जा रहा था। लोगों का मानना था कि विधायक की टिकट के बाद उन्हें मेयर फिर लोकसभा की टिकट दिए जाने के बाद संगठन में उनकी पसंद का कोई व्यक्ति बैठ सकता है पर उनकी स्वयं की ताजपोशी समझ नहीं आ रही।
कांग्रेसी ही तलाश रहे शहर अध्यक्ष का मोबाइल नम्बर & शहर कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी को लेकर कार्यकर्ताओं में अभी से आक्रोश सामने आने लगा है। पार्टी के मौजूदा युकां के जिलाध्यक्ष ने तो बकायदा पोस्ट करके लोगों से नए शहर अध्यक्ष का मोबाइल नम्बर मांगा है। संगठन सृजन अभियान ेके तमाम दावोंं के बीच शहर अध्यक्ष के रूप में आरिफ इकबाल सिद्दीकी की ताजपोशी को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले एक- दो दिनों में नेताओं का आक्रोश इस्तीफे के रूप में सामने आ सकता है।

मध्यप्रदेश के 16 लाख बच्चों का इंतजार खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल तक परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह