ब्योहारी के ग्राम जमोड़ी में नाला बंद होने से किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। राजस्व अधिकारियों के आदेश के बावजूद अब तक नाला नहीं खोला गया, जिससे किसान प्रशासनिक लापरवाही से त्रस्त हैं।

हाइलाइट्स
ब्योहारी, स्टार समाचार वेब
ग्राम जमोड़ी मे स्थित बांध की नाट को पाटकर बंद कर दिए जाने से कई किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। एसडीएम के आदेश के बाद भी आरोपी नाला को नहीं खोल रहे। बताया गया है कि आरोपी जागेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह और रणबहादुर सिंह द्वारा मिट्टी डालकर पाट दिया गया है। पानी भरने के कारण जमोड़ी निवासी कास्तकार धीरेन्द्र सिंह की खेती नष्ट हो रही है जिसे लेकर काफी परेशान है। न्यायालय तहसील से नाट खोले जाने का आदेश हुआ है इसके बाद भी आरोपी द्वारा नाट नहीं खोला जा रहा और न ही राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी द्वारा नाट खुलवाकर आदेश का पालन कराया जा रहा है।
आदेश का नहीं हो रहा पालन
पीड़ित किसान धीरेन्द्र सिंह निवासी जमोड़ी ने बताया कि ग्राम जमोड़ी हल्का खुटेहरा की आराजी खसरा न. 647/2 रकवा 0.494 हे., 447/3 रकवा 0.494 हे. पट्टे की भूमियाँ है तथा खसरा न. 649/1 रकवा 0.607 हे. शासकीय भूमि है जो नाला किस्म का है। जागेंद्र सिंह, रणबहादुर सिंह एवं लक्ष्मण सिंह द्वारा 649/3 के अंश रकवा 0.061 हे. जो नाला प्रचलित था उसे मिट्टी से पाटकर अवरुद्ध कर दिया गया है। धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 19/11/2024 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ब्योहारी के न्यायालय से दा. प्र. क्र.0003/ अपराधिक/ 133/2024-25 पारित कर तहसीलदार ब्योहारी को नाट खुलवाने का आदेश दिया गया था। पारित आदेश अनुसार नाला खुलवाये जाने हेतु तहसीलदार के यंहा आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर तहसीलदार ब्योहारी द्वारा सुनवाई करते हुए आरोपियों को नाला खोले जाने का आदेश दिया गया एवं आरोपियों द्वारा आदेश का पालन नही करने पर राजस्व निरीक्षक को एक सप्ताह के अंदर नाला खुलवाकर पालन प्रतिवेदन माँगा गया था इसके बाद भी राजस्व निरीक्षक द्वारा नाला नहीं खुलवाया जा रहा है।
नाला अवरुद्ध करने से फसल हो रही प्रभावित
पीड़ित किसान ने बताया कि खेत से नाला जो बना था जिसका पानी का बहाव आरोपियों की भूमियो से होकर सुरही नदी में जाकर मिलता था उसे अवरूद्ध कर दिया गया है। राजस्व निरीक्षक ने भी जांच प्रतिवेदन दिनांक 25 / 10/2024 एवं 06/ 07/2025 मे यह पाया गया कि पूर्व से प्रचंलित नाला को अवरूद्ध किये जाने से न नाला के उपरी खेतो की फसल प्रभावित होती है। भू-राजस्व संहिता की धारा 133 अ प्रावधानित किया गया है कि जल सरणी या जल स्त्रोत मे जो धारा 131 क अधीन किसी विनिश्च का विषय रहा हो,अड़चन पड़ती है तो ऐसी बाधा के लिये उत्तरदायी व्यक्ति को उसे हटाये जाने का आदेश कर बाधा को हटवाया जायेगा। इसके बाद भी नाला नहीं खुलवाया जा रहा है जिससे खेत में लगी फसल नष्ट हो रही है।
मेरे नॉलेज में है। काम की व्यस्तता के कारण अभी नहीं जा पाया था। आज एक जगह कब्जा दिलाने आ गया हूं। कल जा कर नाला खोलवा दूंगा।
आर.पी. सतनामी, राजस्व निरीक्षक ब्योहारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।