सतना नगर निगम क्षेत्र की कृपालपुर बस्ती में एलसीएनजी और पीएनजी गैस स्टोरेज प्लांट की कम्पाउंडिंग की तैयारी ने जन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वार्डवासियों के विरोध और बिना अनुमति निर्माण के बावजूद प्रकरण में तेजी आई है।

जनमानस कर रहा विरोध, चिंता में वार्डवासी
सतना, स्टार समाचार वेब
अगर आपके पास पैसा और पहुंच है तो आप नगरीय क्षेत्र में कुछ भी कर सकते हैं, सारे नियम- कायदे सिर्फ आम नागरिकों और गरीबों के लिए हैं। धन्नासेठों के लिए हर नियम -कायदे में तोड़ बड़ी आसानी से निकाल लिए जाते हैं। इसके लिए चाहे लोगों की सुरक्षा ही क्यों न दांव पर लगा दिया जाए। ऐसा ही कुछ हाल नगर निगम के वार्ड क्र. 16 में स्थापित होने जा रहे गैस प्लांट को लेकर है। जन सरोकार और सुरक्षा को ताक में रखकर तमाम विभाग जहां धड़ाधड़ इसके लिए अपनी एनओसी जारी करने में जुटा है तो वहीं आम आदमी के नक्शे के आवेदन में सौ मीन- मेख निकालने वाला नगर निगम अब कम्पाउंडिंग कर नक्शा पास करने की तैयारी में, इसके लिए सामने वाले को बकाया डिमांड भी जारी की गई। देश के विभिन्न हिस्सों में आबादी के करीब बन रहे गैस प्लांट में गाहे-बगाहे होने वाली दुर्घटनाओं से भी प्रशासन सबक लेने को तैयार नहीं है। जन सुरक्षा को ताक पर दी गई अनुमति ने जनमानस के जेहन में यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर प्लांट प्रबंधन पर ऐसी मेहरबानी कौन बरत रहा है?
आखिर प्रबंधन ने क्या प्रबंध किए कि निरस्त आवेदन की शुरू हुई कंपाउंडिंग
बताया जाता है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा नगर निगम में कम्पाउंडिंग कराकर नक्शा पास कराने की तैयारी की जा रही है। पूर्व में इनके द्वारा नक्शा पास करने का आवेदन दिया गया था, जिसे नगर निगम ने आपत्ति के साथ खारिज कर दिया था, अब दोबारा आवेदन पर आखिर ऐसा क्या हुआ कि निगम कम्पाउंडिंग की तैयारी में है, हालांकि निगम का दावा किया जा रहा है कि टीएनसीपी ने एनओसी दी है, इसलिए नक्शा पास करने की प्रक्रिया आगे बढाई जा रही है। जबकि जानकारों का दावा है कि टीएनसीपी से फीलिंग स्टेशन की एनओसी मिली है, जबकि मौके पर गैस स्टोरेज प्लांट लगाने की तैयारी है।
विरोध भी दरकिनार
घर के करीब बन रहे प्लांट ने वार्डवासियों को चिंता में डाल दिया है, जिसको लेकर वार्डवासियों ने विरोध भी जताया है। बीते दिनों कृपालपुर बस्ती के बीच एलसीएनजी व पीएनजी गैस स्टोरेज प्लांट स्थापित करने की चल रही तैयारी का विरोध करने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
इसलिए हो रहा विरोध
ये तथ्य जिनकी निगम अनदेखी कर रहा
बिना अनुमति निर्माण
यहां उल्लेखनीय है कि आज भले ही तमाम संबंधित विभागों द्वारा गैस प्लांट के लिए एनओसी दी गई हो लेकिन लगभग 6 माह पहले जनवरी 2025 में बिना अनुमति मौके पर चल रहे निर्माण कार्य पर एसडीएम सिटी ने रोक लगा दी और मौके पर स्वयं जाकर काम बंद करवा दिया था।
फिलिंग स्टेशन की बजाए स्टोरेज प्लांट
शहर के वार्ड क्र. 16 की आराजी नं. 1131/2/3 रकवा 0.073 हैक्टेयर और आराजी नं. 1131/2/4 के रकवा 0.206 हैक्टेयर एवं आराजी नं. 1140/2 के रकवा 0.134 हैक्टेयर पर स्टोरेज प्लांट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। आरोप है कि इसके लिए फीलिंग स्टेशन की एनओसी दी गई है।
ननि क्षेत्र की कृपालपुर बस्ती के बीच एलसीएनजी व पीएनजी गैस स्टोरेज प्लांट स्थापित करने की चल रही तैयारी जनहित में खतरनाक है। प्लांट बस्ती के करीब स्थापित होने से किसी प्रकार की दुर्घटना में आबादी को खतरा पहुंच सकता है।
देवेंद्र सिंह , रि. ब्रिगेडियर, कृपालपुर
एलसीएनजी - पीएनजी गैस स्टोरेज प्लांट के लिए आर्कि टेक्ट द्वारा अलग-अलग नक्शा प्रस्तुत किया गया है। टीएससीपी व नगर निगम में प्लांट के लिए अलग-अलग नक्शा पेश किया गया जबकि दोनों की आराजी एक ही (1131/2/3, 1131/2/4 एवं 1140/2) है। टीएनसीपी खाली जमीन का नक्शा पास कर सकता है, किन्तु मौके पर बाउंड्रीवाल बनी है। लगभग 50 फिट ऊंचे दो कंटेनर खड़े हैं और दो कमरे अधूरे 6-6 फीट तक बने हैं।
शैलेन्द्र दाहिया, पूर्व पार्षद
ऐसे है कम्पाउंडिंग की डिमांड

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित सीहोर और रायसेन में रात भर से लगातार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन लगातार हो रही झमाझम से शहर के निचले इलाकों की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।
मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण विवाद गहराया। विधानसभा सत्र के पहले दिन ओबीसी महासभा का उग्र प्रदर्शन। जानें क्या है 27% आरक्षण और 13% होल्ड का पूरा मामला।
मध्य प्रदेश में पिछले 12 दिनों से व्यापक बारिश न होने से वर्षा का घाटा 16% तक पहुंच गया है। 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कब तक राहत की उम्मीद जताई है।
समर्थन मूल्य पर खरीदे धान की कस्टम मिलिंग के बाद एफसीआई में चावल जमा कराने की प्रक्रिया पर मिल संचालकों ने अतिरिक्त स्टैकिंग भुगतान के आरोप लगाए। उन्होंने पारदर्शिता, नियमों की स्पष्टता और वित्तीय ऑडिट की मांग की।
चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा पथ, मंदाकिनी घाट और सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहे हैं। अधूरे निर्माण से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है, जबकि गुणवत्ता और कार्य प्रगति पर भी सवाल उठ रहे हैं।
सतना में वन विभाग की रेस्क्यू टीम को प्रतिदिन मिलने वाली कई कॉल फर्जी साबित हो रही हैं। अधिकारियों ने चेताया कि झूठी सूचनाएं वास्तविक आपात स्थितियों में राहत कार्य में देरी और जोखिम बढ़ा सकती हैं।