गुना जिले के मुहालपुर कॉलोनी गांव में उल्टी-दस्त फैलने से 27 लोग बीमार, 4 गंभीर। ग्रामीणों ने 2 मौतों का दावा किया, दूषित पानी को बताया जा रहा है कारण। स्वास्थ्य विभाग मौके पर।

गुना. स्टार समाचार वेब
गुना जिले के बमोरी ब्लॉक स्थित मुहालपुर कॉलोनी गांव में उल्टी-दस्त की बीमारी तेजी से फैल गई है, जिससे अब तक 27 लोगों के बीमार होने की खबर है। इनमें से चार मरीज़ों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस बीमारी के फैलने की मुख्य वजह गंदा पानी है।
बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव पहुंच गई है और बीमार लोगों को उपचार देने के साथ-साथ संक्रमण के कारण का पता लगाने में जुटी है। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि उल्टी-दस्त के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में फिलहाल प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पांच दिनों बीमार पड़ रहे लोग
बताया जा रहा है कि पिछले पांच दिनों से गांव में एक के बाद एक ग्रामीण बीमार पड़ने लगे। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह संक्रमण दूषित पानी पीने के कारण ही फैला है, और इसका असर खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर ज़्यादा देखने को मिला है। बीमार ग्रामीणों ने बताया कि उल्टी-दस्त के साथ उनके शरीर में खिंचाव और दर्द भी महसूस हो रहा है, और कई लोगों की तबीयत अचानक ही बिगड़ गई।
लोगों ने बताया
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की सप्लाई सरकार द्वारा बनाई गई टंकी से होती है। राजगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती पीड़ित विनोद सेहरिया ने बताया कि सप्लाई टंकी का पानी गांव के कुएं में जाता है, जिसके बाद उसे घरों में सप्लाई होता है। एक अन्य पीड़ित गौरव जाधव ने पुष्टि की कि गांव में हर कोई उल्टी-दस्त से परेशान है और उनके अनुसार दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।