कटनी में खनिज कारोबारी शंकर लाल विश्वकर्मा के घर, दफ्तर और माइंस पर आयकर विभाग की छापेमारी। टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति की जांच जारी। पढ़ें पूरी खबर।

खनिज व्यवसायी शंकर लाल विश्वकर्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा।
कटनी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बुधवार को आयकर विभाग (Income Tax) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। भाजपा नेता और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के भाई, प्रसिद्ध खनिज व्यवसायी शंकर लाल विश्वकर्मा के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई टैक्स चोरी और आय से अधिक संपत्ति की आशंका के चलते की गई है।
सुबह 6 बजे शुरू हुई छापेमारी
जानकारी के अनुसार, इंदौर, भोपाल और जबलपुर से आई आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 6 बजे शंकर लाल विश्वकर्मा के जालपा देवी वार्ड स्थित निवास और कार्यालय को अपने घेरे में ले लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर के व्यापारिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। टीम में 20 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें...
इन ठिकानों पर हुई जांच:
विभाग ने अपनी जांच का दायरा केवल घर तक सीमित नहीं रखा, बल्कि कारोबारी से जुड़े जालपा देवी वार्ड में मुख्य निवास और कार्यालय, टिकरिया और सिंघनपुरी में यहाँ स्थित बॉक्साइट और अन्य खनिज माइंस और बरगवां में कारोबारी से संबंधित होटल पर कार्रवाई चल रही है।
दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही टीम
शंकर लाल विश्वकर्मा लंबे समय से माइनिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं। देर शाम तक चली इस कार्रवाई में अधिकारियों ने महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल रिकॉर्ड्स को जब्त किया है। हालांकि, जांच टीम के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों की मानें तो जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद बड़े खुलासे होने की संभावना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।