चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में गुटखे की लत ने एक परिवार तबाह कर दिया। मां ने गुटखा न मिलने पर अपनी दो मासूम बेटियों संग जहर खाकर जान दे दी। पति की जद्दोजहद के बावजूद तीनों की मौत हो गई, 4 साल का बेटा सुरक्षित है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
बुजुर्गों ने ठीक ही कहा है कि लत व व्यसन पूरी करने के लिए व्यक्ति किसी भी सीमा तक जा सकता है। सीमाई प्रदेश के चित्रकूट जिले के मारकुंडी थानान्तर्गत इटवा डुडैला निवासी बब्बू यादव की 26 वर्षीया पत्नी ने गुटखे की लत पूरी न होने पर बच्चों समेत जहर निगल कर एक बार पुन: बुजुर्गों की इस कहावत को चरितार्थ कर दिया है। पत्नी व बच्चों को बचाने की मंशा से पति ने मझगवां व जिला अस्पताल तक दौड़ लगाई मगर न तो वह पत्नी को बचा सका और न ही अपनी दो मासूम बेटियों को। गुटखे की लत ने यादव परिवार को तबाह कर दिया है।
अस्पताल पहुंचने के पहले निकल चुके थे प्राण
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार इटवा डुडैला निवासी बब्बू यादव टैक्सी चलाने का काम करता था। शनिवार की शाम तकरीबन चार बजे वह घर पहुंचा तो उसे दरवाजा बंद मिला। बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश किया तो यह देखकर दंग रह गया कि उसकी पत्नी ज्योति यादव उर्फ झुमकी पुत्री तान्सी यादव व चंद्रमा यादव जमीन में अचेत अवस्था में पड़ी हुई हैं जबकि चार वर्षीय पुत्र दीपचंद उसे खड़ा हुआ मिला। बब्बू के पूछने पर दीपचंद ने बताया कि मम्मी ने चाय में कुछ डालकर पिलाया जिसके बाद वे बेहोश हो गर्इं। आनन- फानन बब्बू चारों को गाड़ी में लादकर मझगवां अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने तान्सी यादव को मृत घोषित कर दिया और नाजुक अवस्था में ज्योति यादव व चन्द्रमा यादव को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। उन्हें लेकर बब्बू जिला अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने ज्योति को प्रथम दृष्टया ही मृत घोषित कर दिया जबकि चन्द्रमा की भी थोड़ी देर में मौत हो गई। बब्बू ने बताया कि उसकी पत्नी ज्योति को गुटखा खाने की लत थी, शुक्रवार को जब वह टैक्सी चलाने के लिए निकला तो उसने गुटखे के लिए पैसे मांगे जिस पर उसने पत्नी को खरी-खोटी सुनाई और टैक्सी चलाने चला गया। बब्बू के मुताबिक जब वह शुक्रवार को घर लौटा तो पत्नी ने इस बात को लेकर विवाद भी किया और उसके ऊपर दूध फेंक दिया। शनिवार की सुबह भी पत्नी ने उससे गुटखे को लेकर विवाद किया। बब्बू ने बताया कि घर में गेहूं में रखने के लिए सल्फास की गोलियां मौजूद थीं। संभवत: नाराज पत्नी ने चाय में घोलकर सल्फास की गोलियां निगली हैं। इस घटना की असलियत तो पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी लेकिन केवल गुटखे के लिए पैसे न मिलने से अपनी व अपने बच्चों की जान लेने की इस घटना ने समाज विज्ञानियों को चिंता में डाल दिया है।
72 घंटे डॉक्टर की निगरानी में रहेगा दीपचन्द्र
इस घटना में जहां मां व दो बेटियों की मौत हो गई है वहीं एक मात्र बचा चार वर्षीय दीपचन्द्र फिलहाल 72 घंटों तक डाक्टरों की निगरानी में रहेगा। दीपचन्द्र का बीपी व अन्य जांचों के साथ पीक्यूआर टेस्ट करने वाले डाक्टर अभिजीत नंदा का कहना है कि यंू तो उसकी हालत सामान्य है लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए उसकी 72 घंटों तक उसके स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी।
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा) में होने वाला दुर्लभ 'नूरजहाँ आम' (Noorjahan Mango) अपने 5 किलो तक के वजन और शाही स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जानिए इस लक्ज़री मैंगो की कीमत और इसका दिलचस्प इतिहास।
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह