भोपाल पुलिस ने स्मार्ट सिटी रोड पर हुई 55 लाख की हवाला लूट मामले में 12 आरोपियों को पकड़ा है। सट्टे के शौकीन अकाउंटेंट ने रची थी पूरी साजिश। पढ़ें पूरी खबर।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के पॉश इलाके स्मार्ट सिटी रोड पर हुई 55.50 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट के मामले में भोपाल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 35 लाख रुपए नकद, वारदात में इस्तेमाल वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी लूट की पटकथा एक अकाउंटेंट ने लिखी थी, जो ऑनलाइन सट्टे में डूबे कर्ज को चुकाना चाहता था।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के अनुसार, लूट का मुख्य सूत्रधार गौरव चेतवानी है, जो पेशे से अकाउंटेंट है। गौरव को ऑनलाइन सट्टा खेलने की लत थी, जिसके कारण उस पर 4-5 लाख रुपए का कर्ज हो गया था। उसे इस बात की सटीक जानकारी थी कि शहर में हवाला की मोटी रकम किस रूट से ले जाई जाती है। अपना कर्ज उतारने और रातों-रात अमीर बनने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हवाला कारोबारियों को निशाना बनाने की योजना बनाई।
वारदात 7 मार्च की रात करीब 9:30 बजे की है। जब फरियादी दिव्यांग बरोट हवाला की रकम लेकर जा रहे थे, तब आरोपियों ने पॉलिटेक्निक चौराहे से उनका पीछा करना शुरू किया। स्मार्ट सिटी रोड पर आंचलिक विज्ञान केंद्र के पास सुनसान रास्ता देख बदमाशों ने अपनी गाड़ियां अड़ाकर उन्हें रोका और चाकू की नोक पर 55.50 लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
लूट की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 10 विशेष टीमों का गठन किया था। करीब 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर 12 आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हैदर उर रहमान, फाजिल, अलफेज, मुज्जमिल, गौरव चेतवानी और अन्य शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से:
नकद: 35 लाख रुपए
वाहन: 2 बाइक, 1 एक्सेस स्कूटी और 1 ऑटो
अन्य: 9 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी भी फरदीन, जावेद और आसिम जैसे कुछ आरोपी फरार हैं, जिनके पास शेष रकम होने की संभावना है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।