सीएम डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन के दौरान 127 विकास कार्यों की सौगात दी। असीरगढ़ किला पर्यटन, कृषि संकाय और सिंचाई प्रोजेक्ट्स से बदलेगी बुरहानपुर की तस्वीर।

नेपानगर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार, को बुरहानपुर जिले के नेपानगर में आयोजित विशाल 'जनजातीय सम्मेलन' को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने नेपानगर को 'दक्षिण का द्वार' बताते हुए संकल्प लिया कि इसे प्रदेश के विकास का प्रमुख द्वार बनाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के लिए 363.82 करोड़ रुपये की लागत वाले 127 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के किसानों के लिए दो बड़ी सिंचाई परियोजनाओं— झिरमिट्टी मध्यम सिंचाई परियोजना और नावथा वृहद सिंचाई परियोजना को मंजूरी देने की घोषणा की।
लागत: ₹2598.97 करोड़
लाभ: 132 गांवों के लगभग 34,400 किसान परिवार।
सिंचाई क्षमता: 51,800 हेक्टेयर अतिरिक्त कृषि भूमि। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन परियोजनाओं के कारण किसी भी किसान को बेघर नहीं होने दिया जाएगा और सभी के हितों का संरक्षण किया जाएगा।
नेपानगर की पहचान 'नेपा पेपर मिल' को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मिल को निरंतर संचालित करने के लिए सरकार हर संभव प्रबंधन करेगी। सरकार स्वयं मिल का कागज खरीदेगी ताकि श्रमिकों का रोजगार सुरक्षित रहे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित प्रमुख घोषणाएं कीं:
कृषि शिक्षा: बुरहानपुर महाविद्यालय में अब कृषि संकाय की पढ़ाई शुरू होगी।
वनाधिकार पट्टे: जनजातीय वर्ग के वनाधिकार पट्टों को अब संपत्ति की रजिस्ट्री में बदला जाएगा, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
पर्यटन: ऐतिहासिक असीरगढ़ किले को एक भव्य अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
स्वास्थ्य: धूलकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अपग्रेड किया जाएगा।
इन्वेस्टर्स समिट: निमाड़ क्षेत्र में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही रीजनल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित की जाएगी।
डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने नए वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में जनजातीय कल्याण के लिए 26 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिससे यह बजट बढ़कर 47,428 करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि 'पीएम जन-मन योजना' और 'धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान' के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और विधायक अर्चना चिटनिस ने भी संबोधित किया। अंत में विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने मुख्यमंत्री का तीर-कमान भेंट कर पारंपरिक स्वागत किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 40 फीट ऊंचाई पर क्रेन से लटकाई गई वैन में ब्लास्ट का वीडियो वायरल। हिंदू संगठनों की आपत्ति के बाद पुलिस ने आयोजक और क्रेन मालिक सहित 4 पर FIR दर्ज की है।
भोपाल के रवीन्द्र भवन में आपातकाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों को करेंगे सम्मानित।
राहुल गांधी और कार्तिकेय सिंह चौहान मानहानि मामले में एमपी हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा। राहुल गांधी ने बयान पर खेद जताया, जानिए क्या है पूरा मामला।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को आरोप पत्र जारी किया गया है। विभाग ने ब्लड सेंटर संचालन में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
नीट-यूजी री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग के खुलासे के बाद सतना मेडिकल कॉलेज के एक छात्र का नाम सामने आया है। बिहार पुलिस ने 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कॉलेज प्रबंधन जानकारी जुटा रहा है।
ग्वालियर के डीडी नगर में वैष्णो ज्वेलर्स चलाने वाले पिता-पुत्र ने हॉलमार्क और गिरवी के नाम पर लोगों का सोना-नकदी हड़पा। मेरठ भागने की तैयारी में थे आरोपी, अब तक 14 से अधिक पीड़ित आए सामने।
मानसी गैस सर्विस के निलंबन के बाद अमरपाटन के 25 हजार उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलेंडर के लिए 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। समाधान नहीं मिलने पर 1 जुलाई को आंदोलन और बंद की चेतावनी दी गई है।
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।