×

ग्वालियर में कांग्रेस दफ्तर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, दोनों पक्षों में जमकर हंगामा

बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे इलाके में तनाव और हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस ने समय रहते मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया।

By: Ajay Tiwari

Sep 01, 20255:38 PM

view15

view0

ग्वालियर में कांग्रेस दफ्तर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, दोनों पक्षों में जमकर हंगामा

ग्वालियर: स्टार समाचार वेब

बिहार के दरभंगा में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सोमवार को ग्वालियर में जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया गया, जहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाजपाई आमने-सामने आ गए, जिससे वहां हंगामा मच गया।

आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता

भाजपा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता दोपहर में रैली निकालकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और राहुल गांधी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और जीतू पटवारी का पुतला दहन भी किया।

इसी बीच, डीडी मॉल की तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगा रहे थे, जबकि भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, दो घंटे रहा जाम

पुलिस को पहले से ही हंगामे की आशंका थी, इसलिए कांग्रेस कार्यालय के चारों ओर बैरिकेड्स लगा दिए गए थे। जब दोनों तरफ के कार्यकर्ता बैरिकेड्स लांघने की कोशिश करने लगे, तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने तुरंत दखल देते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

इस प्रदर्शन और हंगामे के चलते शिंदे की छावनी का मुख्य मार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। हंगामे के बीच हल्की बारिश भी होती रही।

सीहोर में भी हुई झड़प

इसी तरह का एक और प्रदर्शन सीहोर में भी देखने को मिला। वहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला जलाया। इस दौरान दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मेट्रो की सौगात: 20 दिसंबर से शुरू होगा आधुनिक सफर, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

मेट्रो की सौगात: 20 दिसंबर से शुरू होगा आधुनिक सफर, सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल मेट्रो रेल सेवा का 20 दिसंबर को ऐतिहासिक शुभारंभ होने जा रहा है। जानें मेट्रो की रूट, स्टेशन, लागत और अत्याधुनिक सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी।

Loading...

Dec 19, 20258:15 PM

पश्चिम-मध्य रेलवे ने बदली ट्रेनों की समय-सारणी: 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे नए नियम

पश्चिम-मध्य रेलवे ने बदली ट्रेनों की समय-सारणी: 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे नए नियम

1 जनवरी 2026 से पश्चिम-मध्य रेलवे की कई ट्रेनों के प्रस्थान और आगमन समय में बदलाव हो रहा है। जबलपुर, भोपाल, रीवा और कोटा की ट्रेनों की नई सूची यहाँ देखें।

Loading...

Dec 19, 20257:59 PM

ग्रामीण विकास और 'जी राम जी' बिल से बदलेगी MP के गांवों की सूरत: मंत्री पटेल ने गिनाईं उपलब्धियां

ग्रामीण विकास और 'जी राम जी' बिल से बदलेगी MP के गांवों की सूरत: मंत्री पटेल ने गिनाईं उपलब्धियां

मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद पटेल ने मोहन यादव सरकार के 2 साल पूरे होने पर विभाग की उपलब्धियां बताईं। जानें 'जी राम जी' बिल, नर्मदा परिक्रमा पथ और नदी संरक्षण की योजनाओं के बारे में।

Loading...

Dec 19, 20257:53 PM

भोपाल में मतदाता सूची से कटेंगे 4.38 लाख नाम; मृत और शिफ्टेड वोटरों की बड़ी संख्या

भोपाल में मतदाता सूची से कटेंगे 4.38 लाख नाम; मृत और शिफ्टेड वोटरों की बड़ी संख्या

भोपाल निर्वाचन शाखा ने SIR अभियान के तहत 4.38 लाख 'अनकलेक्टेबल' मतदाताओं की पहचान की है। 23 दिसंबर को नई सूची जारी होगी। जानें अपनी विधानसभा का हाल।

Loading...

Dec 19, 20256:59 PM

भोपाल बिजली कटौती अपडेट: शनिवार को 30 इलाकों में 6 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

भोपाल बिजली कटौती अपडेट: शनिवार को 30 इलाकों में 6 घंटे तक नहीं रहेगी बिजली

भोपाल के ललिता नगर, रोशनपुरा और त्रिलंगा समेत 30 इलाकों में शनिवार को बिजली मेंटेनेंस के कारण 2 से 6 घंटे की कटौती होगी। देखें प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट

Loading...

Dec 19, 20256:34 PM