ग्वालियर में 22 वर्षीय युवती ने छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने राजीनामा करा दिया। जानें पूरी घटना और पुलिस पर उठे सवाल।

ग्वालियर. स्टार समाचार वेब.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक पिछले छह महीने से युवती को परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने 15 दिन पहले थाने में की थी। उनका कहना है कि पुलिस ने दबाव में आकर राजीनामा करा दिया और यदि समय पर कार्रवाई होती, तो शायद उनकी बेटी की जान बचाई जा सकती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी मृतका
यह दुखद घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के गंगा मालनपुर की है। 22 वर्षीय मृतका रानी कुशवाह आंगनवाड़ी में कार्यरत थी। बताया गया कि कल शाम वह ड्यूटी से घर लौटी तो गहरे डिप्रेशन में थी। घर आते ही वह अपने कमरे में चली गई और फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तुरंत नीचे उतारा और बहोड़ापुर के एक निजी अस्पताल ले गए। कई घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझने के बाद आज सुबह युवती ने दम तोड़ दिया।
6 महीने से परेशान कर रहा था युवक
युवती के परिजनों के अनुसार, गांव का ही मनीष कुशवाह नामक युवक पिछले छह महीने से रानी को परेशान कर रहा था। वह आते-जाते उस पर फब्तियां कसता और छेड़छाड़ करता था। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने लगभग 15 दिन पहले अपनी माँ के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपी को थाने बुलाया, लेकिन आरोपी के परिजनों और सामाजिक दबाव के कारण पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करा दिया।
परिजनों का कहना है कि राजीनामा होने के बाद भी मनीष अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और युवती को फिर से परेशान करने लगा। उनका सीधा आरोप है कि यदि पुलिस ने उस समय युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की होती, तो शायद उनकी बेटी की जान बचाई जा सकती थी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह