हनुमना के ग्रामीण आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच में खुलासा-आधे से ज्यादा केंद्रों पर हमेशा ताला, बच्चों का पोषण आहार दुकानदारों को बेचा जाता है, खिलौने और सामग्री कार्यकर्ताओं के घरों में, सुपरवाइजर–ठेकेदारों की मिलीभगत से लाखों का गोरखधंधा।

हाइलाइट्स
हनुमना, स्टार समाचार वेब
महिला एवं बाल विकास के आंगनबाड़ी परियोजना हनुमना के अंतर्गत संचालित तकरीबन 50 प्रतिशत ग्रामीण आंगनवाड़ी केंद्रों में अक्सर ताले लटकते रहते हैं। न तो उनकी कभी जांच होती है न ही इन पर कार्यवाही होती। कार्यकर्ताओं एवं सुपरवाइजर तथा मध्यान्ह भोजन के ठेकेदारों की मिलीभगत से यह मनमानी चल रही है। जांच हो तो बड़ा खुलासा हो सकता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में तकरीबन 50 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले ही नहीं खुलते। जो बच्चे शासकीय स्कूलों में दर्ज हैं, अधिकांश वही बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में भी दर्ज हैं। इतना ही नहीं एक तो जल्दी इन केंद्रों में कोई बड़े अधिकारी निरीक्षण करने ही नहीं जाते जब कभी अधिकारियों का क्षेत्र में दौरा होता है तो यहां पदस्थ सुपरवाइजर पहले से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सूचना देकर केन्द्रों की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखाया जाता है। स्थिति तो यह है कि अधिकांश केंद्रो की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं हनुमना या फिर रीवा में कमरा लेकर रहती हैं। जब कोई कार्यक्रम अथवा अधिकारियों का दौरा हुआ तो इन सुपरवाइजर द्वारा उन्हें सूचित कर बुला लिया जाता है। आनन फानन में केंद्र में आसपास के स्कूली बच्चों को बुला कर बैठा दिया जाता है।
मिलकर डकार जाते हैं राशि
इन आंगनबाड़ी केंद्रों में मध्यान्ह भोजन के ठेकेदार द्वारा सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं की मिली भगत से कागजी घोड़ा दौड़ा कर बिल पास कर लिया जाता है। उक्त राशि में तीनों लोग मिलकर बंदरबांट कर लेते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के जो आंगनबाड़ी केंद्र खुलते भी है उनमें कभी भी मीनू के आधार पर भोजन नहीं परोसा जाता। कभी खिचड़ी, कभी नमक हल्दी पानी मिली पतली दाल और चावल परोस दिया जाता है। 15 अगस्त, 26 जनवरी को मीनू का पालन हो जाए तो बड़े भाग्य की बात है।
कार्यकर्ताओं के घर पहुंच गये खिलौने
बच्चों के खेलने के लिए महंगे-महंगे खिलौने एवं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सामग्री का उपयोग सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं के घरों में होता है। किसी भी केंद्र में खिलौने नहीं बचे हैं। इसकी जांच कराई जाए तो बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। लेकिन शिकायत के बाद भी इस गड़बड़ी की ओर शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं देते।
दुकानदारों को बेच दिया जाता है पोषण आहार
बताया जाता है कि बच्चों, धात्री महिलाओं एवं किशोरियों के लिए आने वाला पोषण आहार का वितरण न कर दुकानदारों को बोरी के बोरी बेच दिया जाता हैं। यह बात अलग है कि कुछ जागरूक लोग जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मिलकर अपने हिस्से का पोषण आहार मांगते हैं तो उन्हें उपलबध करा दिया जाता है। वहीं गोद भराई के लिए आने वाली राशि तो पूरी की पूरी डकारने की बात किसी से छिपी नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।