रीवा स्वास्थ्य विभाग में एचबीएनसी मद में लाखों का घोटाला उजागर हुआ है। संविदा डीसीएम राघवेन्द्र मिश्रा पर आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं से वसूली और बजट हेरफेर का आरोप है। शिकायत के बाद भोपाल से जांच आदेश आए, लेकिन जेडी हेल्थ ऑफिस ने फाइल दबा दी। सीएमएचओ ने भी मिशन संचालक को पत्र लिखकर डीसीएम को हटाने की सिफारिश की थी।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
स्वास्थ्य विभाग में अब एचबीएनसी के नाम पर लाखों का घोटाला किया गया है। डीसीएम राघवेन्द्र पर इसका आरोप है। शिकायत अवर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग तक से की गई। जांच के आदेश भी आये, लेकिन जेडी हेल्थ ने इस आदेश को ही दबा दिया। ऐसे में महीनों बीतने के बाद भी जांच नहीं हो सकी। जबकि डीसीएस बेपरवाह होकर अपने कारनामों को अंजाम दिये जा रहे हैं।
ज्ञात हो कि संविदा डीसीएम राघवेन्द्र मिश्रा पर लाखों रुपए के एचबीएनसी घोटाला एवं भ्रष्टाचार करने का आरोप आशा ऊषा और सहयोगिनी संघ ने लगाया था। इसकी शिकायत संघ द्वारा अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य से की गई थी। डीसीएम पर आशा ऊषा कार्यकर्ताओं से अवैध वसूली करने का भी आरोप लगा था। यह भी आरोप लगाए गए थे कि डिलीवरी के बाद जन्म लेने वाले बच्चों की सात बार भ्रमण करने के उपरांत जो पैसा आशा कार्यकर्ता को मिलता है उसमें 50 प्रतिशत वसूली करते हैं। शिकायत के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने मामले की जांच के आदेश जेडी स्वास्थ्य सेवाएं को दिया था। जांच के आदेश को महीनों हो गए लेकिन, अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। जेडी ऑफिस में ही फाइल दबकर रह गई है।
वर्ष 2021-22 में आवंटित बजट में किया था हेरफेर
डीसीएम पर लाखों के वारे न्यारे का आरोप है। वर्ष 2021-22 में गंगेव 1250000 रुपए, हनुमना में 842250 रुपए, जवा 983750 रुपए, मऊगंज 48500 रुपए, नईगढ़ी 624250 रुपए, रायपुर कर्चुलियान 797750 रुपए, गोविंदगढ़ 582350 रुपए, सिरमौर 949750 तथा त्योंथर में 664250 रुपए का घोटाला किया गया। इसी प्रकार से अप्रैल 2022 से 24 सितम्बर 22 तक गंगेव में 516000, हनुमना 286500, जवा 319000, मऊगंज 217500, नईगढ़ी 181750, रायपुर कर्चुलियान 322750, गोविंदगढ़ 241750, सिरमौर 389250 तथा त्योंथर में 281250 रुपए आवंटित किये गये थे। जिसमें गोलमाल करने का डीसीएम राघवेन्द्र मिश्रा पर आरोप लगाया गया था।
तत्कालीन सीएमएचओ ने हटाने के लिए लिखा था पत्र
तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा ने मिशन संचालक एनएचएम भोपाल को पत्र लिखकर डीसीएम राघवेन्द्र मिश्रा के कार्यकलापों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया था। उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का लेख किया था। पत्र में कहा गया था कि राघवेन्द्र मिश्रा संविदा डीसीएम हैं। वह दायित्वों का निर्वहन नहीं करते। विकासखंडों के बीसीएम से सांठगांठ कर आशा, आशा सुपरवाइजर के चयन में लेनदेन करते हैं। मातृ शिशु स्वास्थ्य की जानकारी व अन्य जानकारी प्रदान करने व समीक्षा करने में रुचि नहीं लेते। पोर्टल में इंट्री नहीं हो पाती। समय पर कार्यालय नहीं आते।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।