सिरमौर पुलिस द्वारा पकड़ी गई 300 पेटी अवैध देशी शराब मामले ने आबकारी विभाग और वेयर हाउस प्रभारी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि एक ही परमिट से दो बार शराब की निकासी हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच और रिमांड पर पूछताछ के आधार पर ठेकेदार को भी आरोपी बनाने की तैयारी में है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सिरमौर पुलिस ने 300 पेटी पकड़ी गई शराब मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिरकार एक परमिट से दो बार शराब की खेप की निकासी कैसे दी गई। ऐसे में वेयर हाऊस प्रभारी व आबकारी अधिकारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही ठेकेदार भी पुलिस के रडॉर में हैं। बहरहाल पुलिस पकड़े गये आरोपियों को रिमांड में लेकर गहन पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि जिले की सिरमौर पुलिस ने गत दिवस पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 17 जेडएम 4822 में लोड 15 लाख की 300 पेटी देशी शराब की खेप को पकड़ा था। मौके से आरोपी अजय सोंधिया उर्फ जन्नू पुत्र लखनलाल सोंधिया 29 वर्ष एवं मनोज वर्मा उर्फ गोलू पुत्र रामधारी वर्मा 26 वर्ष दोनों निवासी छीबौरा थाना रामपुर बघेलान जिला सतना को गिरफ्तार किया गया था। जिन्हें न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया था कि देशी मदिरा भांडारनालय से शराब की खेप की निकासी फर्जी तरीके से दी गई थी। ऐसे में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जिससे वेयर हाऊस प्रभारी समेत जिला आबकारी अधिकारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
सीसीटीव्ही फुटेज खंगाल रही पुलिस
इधर पुलिस ने जांच के दौरान ना सिर्फ हाइवे में लगे सीसीटीव्ही फुटेज को खंगाला है, बल्कि वेयर हाऊस के सीसीटीव्ही फुटेज को भी मांगा है। जिससे यह पता चल सके कि उक्त परमिट से कितनी बार शराब की खेप की निकासी हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस को सीसीटीव्ही फुटेज उपलब्ध नहीं कराया गया है।
ठेकेदार भी बनेगा आरोपी
पुलिस मामले गंभीरता से तहकीकात करने का दावा कर रही है। ऐसे में अतरैला शराब दुकान के ठेकेदार का भी आरोपी बनना तय माना जा रहा है। बताया गया है कि उक्त पकड़ी गई शराब की खेप वेयर हाऊस से अतरैला शराब दुकान ले जाई जा रही थी। यह शराब की खेप फर्जी परमिट से निकली थी।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक ही परमिट से दो बार शराब की खेप की निकासी वेयर हाऊस से दी गई है। सीसीटीव्ही फुटेज की मांग की गई है, जिससे सारी स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी। साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है।
-दीपक तिवारी, थाना प्रभारी सिरमौर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।