इंदौर की प्रमुख निर्माण कंपनी बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने सर्वे शुरू किया है। टैक्स चोरी और वित्तीय गड़बड़ी के संदेह में डिजिटल डेटा और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने सर्वे
इंदौर: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार सुबह आयकर विभाग (Income Tax Department) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग ने शहर की जानी-मानी सड़क निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (B.R. Goyal Infrastructure Ltd.) के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। विभाग को कंपनी के वित्तीय लेन-देन में बड़ी गड़बड़ी और टैक्स चोरी की गुप्त सूचनाएं मिली थीं।
आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार तड़के सपना–संगीता रोड स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर के निजी आवास पर एक साथ सर्वे शुरू किया। कार्रवाई के दौरान बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सूत्रों के अनुसार, विभाग की मुख्य नजर कंपनी के पिछले कुछ वर्षों के दस्तावेजों, बैंक खातों और डिजिटल डेटा पर है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है।
बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड मध्य भारत की प्रमुख निर्माण कंपनियों में शुमार है। 1986 में स्थापित यह कंपनी राजमार्ग, पुल और सरकारी इमारतों के निर्माण के साथ-साथ टोल कलेक्शन के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर सक्रिय है। इसके अलावा, कंपनी रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) की आपूर्ति और 'बीआरजी हिल व्यू' जैसे बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स का संचालन भी कर रही है। देश भर में फैली इसकी कई बड़ी परियोजनाओं के चलते यह छापेमारी इंफ्रास्ट्रक्चर जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है।
आयकर विभाग को प्राप्त इनपुट के अनुसार, कंपनी के कामकाज और बड़े पैमाने पर किए गए लेन-देन में टैक्स मानकों की अनदेखी की गई है। डिजिटल डेटा की रिकवरी के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद भी ली जा रही है। फिलहाल सर्वे की यह प्रक्रिया जारी है और आने वाले घंटों में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।