×

सीधी सड़क हादसा: कृष्णा बस और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों की हुई पहचान

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नकटा नाला के पास बस और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने कृष्णा ट्रेवल्स की बस जब्त कर जांच शुरू की है। पूरी खबर पढ़ें

By: Ajay Tiwari

Jan 15, 20264:34 PM

view9

view0

सीधी सड़क हादसा: कृष्णा बस और बाइक की टक्कर में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों की हुई पहचान

सीधी: स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नकटा नाला के समीप एक हृदयविदारक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, सीधी से रीवा की ओर जा रही कृष्णा ट्रेवल्स की एक तेज रफ्तार बस और विपरीत दिशा से आ रही बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीनों युवक सड़क पर काफी दूर जा गिरे।

दो की मौके पर मौत, अस्पताल में तीसरे ने तोड़ा दम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम महज 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुँची। पुलिस ने बताया कि दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बस को किया जब्त, मृतकों की हुई पहचान

हादसे में शामिल बस कृष्णा ट्रेवल्स (नंबर MP-17 P-1250) को पुलिस ने तत्काल अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा करा दिया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान दीपक कोल और आशीष कोल के रूप में हुई है, जो जमोड़ी थाना क्षेत्र के पनवार सेगरान के निवासी थे। तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास अभी जारी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

होली पर सीएम मोहन यादव का तोहफा, मप्र कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा।

होली पर सीएम मोहन यादव का तोहफा, मप्र कर्मचारियों का 3% महंगाई भत्ता बढ़ा।

मध्यप्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों और 4.50 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर। 3% DA बढ़ोतरी के साथ अब मिलेगा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता।

Loading...

Mar 03, 202612:52 PM

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, नौगांव में पारा 35°C के पार; जानें होली पर मौसम का पूर्वानुमान।

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी की दस्तक, नौगांव में पारा 35°C के पार; जानें होली पर मौसम का पूर्वानुमान।

मध्यप्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी बढ़ गई है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तापमान में बढ़ोत्तरी। जानें होली पर बारिश की संभावना और मौसम विभाग का लू अलर्ट।

Loading...

Mar 03, 202611:40 AM

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना: अपराधी के साथ जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, CM मोहन यादव ने जौरा थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

मुरैना के जौरा थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला को अपराधी लवकुश शर्मा के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Loading...

Mar 02, 20267:04 PM

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा: जबलपुर CBI ने बिहार से दो युवकों को किया गिरफ्तार, 6 लाख में हुआ था नौकरी का सौदा

जबलपुर सीबीआई ने रेलवे टेक्नीशियन भर्ती में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को मुंगेर से गिरफ्तार किया है। बायोमैट्रिक मिलान न होने पर खुला फर्जीवाड़ा।

Loading...

Mar 02, 20266:53 PM

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान:  रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा की नई टीम का एलान: रवीन्द्र यती की टीम में 25 नाम

भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती ने नगर जिला पदाधिकारियों की घोषणा की है। इस कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष और 2 महामंत्री सहित कई नए चेहरों को जगह मिली है।

Loading...

Mar 02, 20266:43 PM