उत्तर प्रदेश में जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर जाति का उल्लेख करने पर रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस रिकॉर्ड और सार्वजनिक स्थलों पर नाम के साथ जाति का उल्लेख नहीं किया जाएगा।
By: Arvind Mishra
Sep 22, 2025just now
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (रविवार) शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर संबोधन देंगे, इसकी अभी आधाकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि सोमवार से लागू हो रहे जीएसटी सुधारों को लेकर पीएम मोदी अपना संबोधन दे सकते हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 21, 202516 hours ago
जम्मू के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। हथियारों का इस्तेमाल आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हो सकते थे। सेना से लेकर खुफिया एजेंसियां सकते में हैं। आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
By: Arvind Mishra
Sep 21, 202518 hours ago
बिहार सरकार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए न्याय के साथ विकास के सिद्धांत को अपनाते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के तहत कार्यरत विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
By: Arvind Mishra
Sep 21, 202519 hours ago
योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी महिला सुरक्षा या कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। योगी ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी पर भी खास जोर दिया।
By: Arvind Mishra
Sep 20, 20253:10 PM
भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लंदन में हस्ताक्षरित. पीएम मोदी और कीर स्टार्मर की मौजूदगी में हुई डील से ₹70 हजार करोड़ का नया निवेश, व्यापार में भारी उछाल और भारतीय उत्पादों पर 99% टैरिफ राहत मिलेगी.
By: Ajay Tiwari
2
0
हाइलाइट्स
लंदन: स्टार समाचार वेब
भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) गुरुवार को लंदन में संपन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में इस अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। पिछले तीन सालों से दोनों देशों के बीच इस डील को लेकर बातचीत चल रही थी।
इस मौके पर आयोजित साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है, और भारत अब "हाई स्कोरिंग पार्टनरशिप" बनाने में जुटा है। मोदी ने यूके में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को "लिविंग ब्रिज" बताते हुए स्टार्मर को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
इससे पहले, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने जानकारी दी कि इस समझौते के तहत ₹70 हजार करोड़ के नए निवेश और व्यापारिक सौदों को मंजूरी मिली है। स्टार्मर के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पीएम मोदी की पहली ब्रिटेन यात्रा है। कुछ देर बाद मोदी किंग चार्ल्स से भी मुलाकात करेंगे।
भारत के निर्यात को बड़ी राहत: भारत से ब्रिटेन को होने वाले 99% निर्यात पर टैरिफ (आयात शुल्क) में कमी आएगी या वह पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इससे भारतीय उत्पाद ब्रिटेन में सस्ते हो जाएंगे।
ब्रिटिश कंपनियों को लाभ: ब्रिटेन की कंपनियों को भारत में व्हिस्की, कार और अन्य उत्पादों को बेचना आसान होगा। भारत इन प्रोडक्ट्स पर टैरिफ को घटाकर 15% से 3% करेगा।
व्यापार में उछाल: इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार हर साल करीब ₹3 लाख करोड़ तक बढ़ने की उम्मीद है।
सस्ते हो सकते हैं ये उत्पाद: ब्रिटेन से आने वाली लग्जरी कारें (जैसे जगुआर लैंड रोवर), स्कॉच व्हिस्की, वाइन, ब्रांडेड कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंडस्ट्रियल मशीनरी भारत में सस्ती हो सकती हैं। वहीं, भारत के रत्न और आभूषण ब्रिटेन में सस्ते बिकेंगे।
घरेलू व्हिस्की कंपनियों को चुनौती: यूके से आने वाली सस्ती व्हिस्की से भारतीय घरेलू शराब कंपनियों को प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। स्कॉच व्हिस्की एसोसिएशन के सीईओ मार्क केंट ने इस डील को "ट्रांसफॉर्मेशनल" बताया है।
FTA का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके $120 अरब तक पहुंचाना है। इससे भारत के लेदर, फुटवियर, टेक्सटाइल, खिलौने, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे श्रम-प्रधान उत्पादों पर यूके में एक्सपोर्ट टैक्स खत्म हो जाएगा।
यह समझौता भारतीय कैबिनेट से मंजूर हो चुका है, और अब इसे ब्रिटिश संसद से अप्रूवल मिलना बाकी है, जिसमें 6 महीने से 1 साल लग सकता है। पीएम मोदी के साथ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी इस यात्रा पर हैं, जिनकी FTA बातचीत में अहम भूमिका रही है